होम / अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नंगल व पूर्व यूथ कांग्रेस प्रधान मर्डर कांड में शामिल शार्प शूटर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नंगल व पूर्व यूथ कांग्रेस प्रधान मर्डर कांड में शामिल शार्प शूटर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 27, 2022, 7:56 am IST

इंडिया न्यूज़, लुधियाना:
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया व पूर्व जालंधर देहाती के यूथ कांग्रेस प्रधान सुखमीत सिंह उर्फ डिप्टी के मर्डर कांड में शामिल शार्प शूटर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कोर्ट में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किया गया शार्प शूटर की पहचान पुलिस ने गुरूग्राम के रहने वाले विकास दहिया उर्फ माहले के रूप में की है, जो कि कौशल गिरोह के साथ संबंधित है।

जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए इनाम रखा हुआ था। गौर है कि नकोदर में 14 मार्च को कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब गांव मल्लिया खुर्द मेंटूर्नामैंट चल रहा था। उस समय चार लोगों ने उस पर फायरिंग की थी।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि उक्त आरोपी को इंस्पेक्टर विक्रम की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ 11 हार्ड क्राइम हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, डकैती, कार छीनने के मामलें दर्ज है। जिसमें 6 हत्या के मामलें दर्ज है।

आरोपी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की पुलिस पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस को कई मामलों में वाटेंड था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार लकी पटियाल, बंबिहा, कौशल गिरोह का आपस में आपराधिक गठबंधन था और आरोपी इसका प्रमुख बदमाश है और शार्प शूटर है।

जनवरी 2022 में की थी अर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या

पुलिस के अनुसार साल 2019 में गैगस्टर कौशल के कहने पर अपने साथियों से मिल कर फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के नेता विकास चौधरी का मर्डर किया था और तब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। 2020 में गुरूग्राम में विकास दुरेजा उर्फ अंडा का मर्डर किया था। जून 2021 में बुलंदशहर में संजय प्रधान की हत्या की, जून में पूर्व जालंधर देहाती के यूथ कांग्रेस प्रधान सुखमीत सिंह उफ्र डिप्टी की हत्या, जनवरी 2022 में बठिंडा में कंटैक्ट्रक किलिंग के चलते दोहरा हत्या कांड किया और फिर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या की।

गैंग से रहता था अलग

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने बचाव के लिए गैग के अन्य सदस्यों से अलग रहता था और कई बार पुलिस से बच कर निकल चुका था। पुलिस पिछले काफी समय से आरोपी को लेकर उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उसके साथियों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी का पीछा जा रखा और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गुरूग्राम से दिल्ली की तरफ जा रहा है तो पुलिस ने ट्रैप लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : दिल्ली कोरोना अपडेट, 24 घंटे में मिले 1200 से भी ज्यादा संक्रमित केस, एक मौत

यह भी पढ़ें : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को जिंदा जलाया, पत्नी और बेटी को भी मारने का प्रयास, जानिए क्या है माजरा?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT