Hindi News / Indianews / Singapore Covid 19 13 Month Old Child Dies Due To Covid 19 In Singapore Ministry Says Experience Of Second Wave

Singapore Covid-19: सिंगापुर में कोरोना ने ली 13 महीने के बच्चे की जान, मंत्रालय ने दिया यह बयान

India News (इंडिया न्यूज), Singapore Covid-19: कोविड-19 के प्रकोप से निकले हुए काफी दिन हो चुका है। सभी लोग अपने आम जीवन में वापस से रंग चुके हैं। इसी बीच एक बार फिर से कोविड-19 से जुड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंगापुर में एक 13 महीने के बच्चे की […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Singapore Covid-19: कोविड-19 के प्रकोप से निकले हुए काफी दिन हो चुका है। सभी लोग अपने आम जीवन में वापस से रंग चुके हैं। इसी बीच एक बार फिर से कोविड-19 से जुड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिंगापुर में एक 13 महीने के बच्चे की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई। इस साल कोविड-19 से जुड़ा यह पहला मामला है। बच्चे का निधन 12 अक्टूबर 2023 को हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया कि इस बच्चे को टीका नहीं लगाया गया था।

  • 12 साल के कम उम्र के पहले बच्चे की मौत
  • कोविड-19 मामले में वयस्कों पर ज्यादा खतरा

स्वास्थय मंत्रालय ने दी जानकारी 

स्वास्थय मंत्रालय द्वारा कहा गया कि 10 अक्टूबर 2023 को बच्चे का कोविड-19 का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला। जिसके बाद उसी दिन बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि 12 अक्टूबर को बच्चे की मृत्यु हो गई। मृ्त्यु की वजह कोविड-19 बताया गया। साथ ही मंत्रालय द्वारा यह भी बताया गया कि कोविड-19 मामले में 12 साल से कम उम्र में सिंगापुर में यह पहली मौत की ख़बर है। देश में 2020 और 2021 में किसी भी 12 साल के कम उम्र के बच्चे की मौत की ख़बर नहीं आई थी।

‘पुनर्जन्म…’ यूट्यूबर रणवीर इल्लाहबादिया का ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए लोग

दूसरी कोविड-19 संक्रमण लहर का अनुभव

मंत्रालय द्वारा कहा गया कि कोविड-19 मामले में वयस्कों पर ज्यादा खतरा है। लेकिन बच्चों पर भी खतरा हो सकता है। खासकर उन बच्चों पर जिनकी इम्यून सिस्टम वीक हो और कोविड-19 का टीका नहीं लगाया हो। आपको बता दें कि पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया था दूसरी कोविड-19 संक्रमण लहर का अनुभव हो रहा है। जो मुख्य रूप से एक्सबीबी ओमिक्रॉन संस्करण के ईजी.5 और एचके.3 उप-वंशों द्वारा प्रेरित है। इसके बावजूद भी सिंगापुर सरकार द्वारा सामाजिक प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। ना ही इससे बचने की कोई योजना बनाई गई है। इस दौरान मंत्री ने बुजुर्गों से नवीनतम टीकाकरण बनाए रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया था।

Also Read: 

Tags:

2023coronavirusCovid 19Singaporeworld news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue