Hindi News / Indianews / Singh Arrested Agencies Are Being Misused Tejashwi Yadav

Sanjay Singh Arrested संजय सिंह के गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग

India News (इंडिया न्यूज़), Sanjay Singh Arrested: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। पटना एअरपोर्ट पर बयान देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा था, न्यायालय में बेल दिया है। बिहार में जो काम हो रहा है, वह देश में नहीं हुआ। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लाखों […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Sanjay Singh Arrested: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। पटना एअरपोर्ट पर बयान देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा था, न्यायालय में बेल दिया है। बिहार में जो काम हो रहा है, वह देश में नहीं हुआ। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लाखों नौकरियां का अवसर दिया जा रहा है। बिहार पहला ऐसा राज्य है जहां पर हमने कास्ट बेस सर्वे करवाया है। जिससे लोग डरे और घबराए हुए हैं। क्योंकी देश में इसकी गूंज हो रही है मांग हो रही है।

  • आने वाले समय में बिहार में भी करेंगे कार्रवाई
  • जातीय जनगणना से मची खलबली

क्षेत्रीय पार्टियों को तंग कर रही भाजपा

कल पत्रकारों पर कार्रवाई की गई आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा जो क्षेत्रीय पार्टियां है जहां भी अच्छा काम कर रही है, वहां भाजपा के लोग तंग कर रहे हैं। सच बोलिएगा मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलिएगा ,सवाल पूछिएगा जनता की आवाज को उठाओगे तो वहां आपको दबाने की कोशिश की जायेगी। साथ ही बदनाम किया जाएगा। आपके आवाज को बंद करने का प्रयास किया जाएगा।

‘उनसे जंग की जरूरत नहीं…’ कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया पाकिस्तानी मीडिया में बने स्टार, विवाद बढ़ने के बाद देते फिर रहे सफाई

बिहार को भी करेंगे तंग

बिहार में हुई जातीय आधारित गणना के कारण बीजेपी के लोग खौफ में है, खास कर के जो दिल्ली में बैठे है। उनको समझ नही आ रहा है। न उगलते बन रहा है न निगलते। तेजस्वी ने कहा बिहार के जातीय आधारित गणना हो गई है और ये बैकफुट पर चले गए है। तो अब इनका प्रयास होगा की झारखंड में भी रेड मारो, बिहार में भी आने वाले समय ने कार्रवाई करके लोगो को तंग करेंगे।

जितना तंग करोगे, उतना निखरेंगे

हमने तो पीछले साल 9 अगस्त को बोला था की अब इन लोगो का काम शुरू हो जाएगा। ये लोग पॉलीटिकल लड़ाई लरने में तो समर्थ है नही इसलिए आगे पीछे एजेंसियों को दुरुपयोग कर के कराया जाता है। उनकी पार्टी के एमपी जो महिलाओ का शोषण कर रहे हैं उनपर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। तेजस्वी ने कहा बिहार में विशेष तौर पर इन लोगो का ध्यान रहेगा लेकिन कुछ होना नही है। जितना तंग करेगा उतना आदमी पकेगा। बिहार में जाती है गणना हो गई तो कुछ लोग आपत्ति पेश कर रहे हैं और कुछ स्वागत भी कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर आपत्ति भी हैं तो बोलिए न मोदी जी को भारत सरकार एक बार फिर से करा ले। इसकी मांग हम लोग कब से कर रहे है।

Also Read:

Tags:

AAP MLAAAP MP Sanjay SinghBihar NewsDelhi Liquor Policy CaseLiquor Policy Casepatna newspatna-city-politicssanjay singhSanjay Singh ArrestedSanjay Singh NewsTejashwi Yadavदिल्ली शराब घोटाला
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue