<
Categories: देश

Odisha Plane Emergency Landing: इंडिया वन एयर के विमान की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया वीडियो

Odisha Plane Emergency Landing: ओडिशा के राउरकेला में एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह विमान इंडिया वन एयर का है.

Odisha Plane Emergency Landing: ओडिशा के राउरकेला से बड़ी खबर सामने आ रही है. राउरकेला हवाई पट्टी से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद खेतों में विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन पायलट को गंभीर चोटें आई हैं. पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. 

मिली जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहे इंडिया वन एयर की एक सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान को शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. 

बताया जा रहा है कि विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हवा में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की कोशिश की. पायलट का इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास सफल नहीं हुआ. इसके बाद विमान तेजी से नीचे आकर खेत में गिर गया. विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर  शामिल थे. 

यहां पर बता दें कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद के वीडियो में घायल यात्री जमीन पर पड़े दिख रहे हैं. वहां मौजूद स्थायीन लोग यात्रियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.  

अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. इस विमान को कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव उड़ा रहे थे. उधर, बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BPIA) ने क्रैश लैंडिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पायलट ने विमान के सिस्टम में तकनीकी खराबी देखने के तुरंत बाद घास का मैदान देखकर प्लेन को पेट के बल उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.  यह भी पता चला है कि भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9 सीटों वाला यह विमान टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST