<
Categories: देश

Sonali Kulkarni: एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को किसने किया 5 घंटे तक परेशान, वीडियो वायरल

Sonali Kulkarni Stranded : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भीषण जाम के चलते मानखुर्द में 5 घंटे तक फंसी रहीं. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द साझा किया है.

Sonali Kulkarni Stranded : ‘दिल चाहता है’ फिल्म में  अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी  पिछले दिनों मुंबई के ट्रैफिक फंसकर परेशान हो गई.  अपनी परेशानी को जाहिर करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने दावा किया कि मानखुर्द में 5 घंटे तक फंसी रहीं. इस पर सोनाली कुलकर्णी ने नाराजगी जताई है. दरअसल, मुंबई से पुणे जाने के दौरान मानखुर्द में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. यहां पर बता दें कि मुंबई में ही जाम की समस्या बहुत ही विकराल हो गई है. आलम यह है कि कई जगहों पर लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लग जाता है. पीक आवर में समस्या और गहरा जाती है. 

कौन हैं सोनाली कुलकर्णी ?

सोनाली कुलकर्णी ने बतौर एक्ट्रेस मराठी के साथ-साथ हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में दमदार अभिनय किया है. वह ‘तिघी’, ‘द वाइव्स’ और ‘द पैराडाइज़’ जैसी नई फ़िल्म प्रोजेक्ट की वजह से चर्चा में हैं. 

सोनाली कुलकर्णी के बारे में

पूरा नाम   : सोनाली कुलकर्णी
जन्म तिथि :   3 नवंबर, 1974
आयु    :51 वर्ष (2026 तक)
जन्म स्थान:    पुणे, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता:    भारतीय
पेशा   : अभिनेत्री, लेखिका
धर्म  :  हिंदू 
वैवाहिक स्थिति :   विवाहित
पति  :  नचिकेत पंतवैद्य
क्या करती हैं:    मराठी और हिंदी फ़िल्में, थिएटर
कुल संपत्ति: लगभग 15–20 करोड़ रुपये (अनुमानित)

सोनाली कुलकर्णी की शिक्षा

सोनाली ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे में पूरी की. इसके बाद उन्होंने पुणे के फ़र्ग्यूसन कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें मीडिया, कहानी कहने और संचार को गहराई से समझने में मदद की. उनकी शादी नचिकेत पंतवैद्य से हुई है, जो एक मीडिया पेशेवर हैं.

सोनाली कुलकर्णी के बारे में रोचक तथ्य

वह व्यावसायिक के साथ-साथ कलात्मक सिनेमा में भी काम करती हैं. रंगमंच उनका पहला प्यार है. यह वह कई बार कह चुकी हैं. फिल्मों में सफलता के बाद भी वह मंच पर अभिनय करना जारी रखती हैं. क्योंकि उनका मानना है कि रंगमंच एक अभिनेता को ईमानदार और ज़मीनी बनाए रखता है. वह सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म निर्माताओं के साथ काम करती हैं. मधुर भंडारकर जैसे निर्देशकों के साथ काम करना सामाजिक रूप से प्रेरित कहानियों में उनकी रुचि को दर्शाता है. वह प्रचार से अधिक निजता को महत्व देती हैं. सोनाली ने मराठी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में काम किया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST