<
Categories: देश

SP Leaders Chicken Party Viral Video: नवरात्र में चिकन पार्टी पर बवाल! रामजीलाल सुमन के Video से गरमाई सियासत, गन्ना मंत्री बोलें – ‘इस्लाम कबूर कर लें…’

SP Leaders Chicken Party Viral Video: नवरात्र में रामजी लाल सुमन की चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने से यूपी की राजनीति गरमा गई है. भाजपा ने निशाना साधा, जबकि सपा ने खान-पान की आजादी का मुद्दा उठाया.

SP Leaders Chicken Party Viral Video: नवरात्र के दौरान चिकन पार्टी का एक वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इसे लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता आमने-सामने आ गए हैं. कोई इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ रहा है, तो कोई लोगों के खान-पान की आजादी का मुद्दा उठा रहा है. आखिर पूरा मामला क्या है और नेताओं ने इस पर क्या कहा? आइए जानते हैं.

रामजी लाल सुमन के वीडियो पर क्यों मचा बवाल?

रामजी लाल सुमन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित महासम्मेलन के लिए लोगों को आमंत्रित करने और पीडीए सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे. इस दौरान वह सपा नेता मुहम्मद आरिफ के यहां पहुंचे थे. इसी मुलाकात के दौरान चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने नवरात्र के दौरान मांसाहार करने को लेकर सवाल उठाए, जबकि दूसरे लोगों ने इसे व्यक्तिगत खान-पान का मामला बताया. देखते ही देखते यह मुद्दा राजनीतिक बहस में बदल गया.

भाजपा मंत्री संजय सिंह गंगवार ने क्या कहा?

इस मामले में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी समाजवाद का दिखावा करती है, जबकि उसके नेता नवरात्र में चिकन खाते हैं और हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने इसे सनातन विरोधी सोच से जोड़ते हुए रामजी लाल सुमन पर भी निशाना साधा. उनके बयान के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हो गया.

सपा ने भाजपा पर लगाया खान-पान नियंत्रित करने का आरोप

भाजपा के आरोपों पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भी अलग-अलग जगहों पर मांस-मछली खाते हैं, लेकिन अनुसूचित जाति के लोगों के खान-पान को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि भोजन को लेकर किसी समुदाय के लोगों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  Koffee with Karan Secret: नाम ‘कॉफी विद करण’, लेकिन कप में कॉफी नहीं! आखिर क्या पीते हैं करण जौहर? खुला बड़ा राज

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

रामजी लाल सुमन के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कुछ यूजर धार्मिक परंपराओं का हवाला देकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ रहे हैं. फिलहाल यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय बना हुआ है. नवरात्र में खान-पान को लेकर शुरू हुई यह बहस अब धर्म, राजनीति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मुद्दों तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:  Bageshwar Bhagwati Temple Fire: बागेश्वर में बड़ा हादसा! मां भगवती मंदिर में लगी आग; मचा हड़कंप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I Live Streaming: क्या अय्यर के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड? या गंभीर बनाएंगे जीत का मास्टर प्लान; जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs WI 5th T20I:भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच शनिवार, 17…

Last Updated: October 16, 2026 14:33:42 IST

Bigg Boss 20: आखिर 20 साल कहां थे काजी तौकीर? खुद किया सिंगर ने बड़ा खुलासा; एकता कपूर का ऑफर…

Qazi Touqeer Ekta Kapoor TV Offer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने खुलासा किया…

Last Updated: October 16, 2026 14:12:29 IST

IND vs ZIM: मैच से पहले महिला फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में फ्री एंट्री; जानें कब और कहां होगा मुकाबला

India vs Zimbabwe:इंडिया और जिम्बाब्वे की विमेंस टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज…

Last Updated: October 16, 2026 14:02:27 IST

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…

Last Updated: October 16, 2026 13:11:42 IST

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: ट्रॉफी की जंग पर बारिश का साया! क्या धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला?

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले पर बेंगलुरु में…

Last Updated: October 16, 2026 12:38:06 IST