हिमाचल प्रदेश में अचानक बर्फबारी से 1,000 से ज्यादा वाहन अटल टनल में फंस गए. देशभर के हजारों टूरिस्ट लाहौल स्पीति में बर्फबारी देखने के लिए उमड़े थे.
अचानक बर्फबारी से अटल टनल में फंस गए 1000 से ज्यादा वाहन
हिमाचल प्रदेश में अचानक बर्फबारी से 1,000 से ज्यादा वाहन अटल टनल में फंस गए. लाहौल स्पीति में बर्फबारी देखने के लिए उमड़े देशभर के हजारों टूरिस्ट कल रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे.
IMD के अनुसार आगामी 6 दिनों में बारिश होने की संभावना है, जिसकी वजह से उत्तरी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम खराब हो गया है. भारी बर्फबारी से पर्यटक भी फंस गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालोड़ी पास से 40 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है.
15 मार्च दोपहर को हिमाचल के ऊपरी इलाकों में जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई. अटल टनल के आसपास सड़कें बर्फ से ढक गईं, जिससे रास्ता बंद हो गया और मनाली से लाहौल जा रहे और लौट रहे वाहनों का लंबा जाम लग गया. यह जाम कई किलोमीटर लंबा था.
लोकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मार्च में भी ऐसे बर्फीली चक्रवात आ सकते हैं. हिमालयी क्षेत्रों में फिसलन भरी सड़कें खतरा बढ़ा देती हैं, जिससे वाहनों का परिचालन मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया पर सड़क पर लगे जाम के वीडियो भी वायरल हो गए.
हिमाचल प्रदेश पुलिस, बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) और जिला प्रशासन ने जानकारी मिलते ही पर्यटकों के लिए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया. फंसे वाहनों को सुरक्षित रूट्स पर वापस भेजा गया. कुल्लू क्षेत्र के जालोड़ी पास में 40-50 पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें सफलतापूर्वक बचाया. साथ ही, ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से खोला गया. अभी भी ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. मार्च में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सामान्य हैं, लेकिन अचानक बर्फबारी ट्रैवलर्स को परेशां करती है. प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आगामी हफ्ते में दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. 16 से 21 मार्च तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में बिजली चमकने के साथ तेज से हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है.
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…