Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने की घोषणा की है. इसके अलावा ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, धाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियां
Sudha Yadav Karnataka Governor: हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में यह घोषणा की गई. उनके साथ पांच अन्य राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले का भी ऐलान किया गया है. ये नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. सुधा यादव हरियाणा से बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं. उनकी नियुक्ति को लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी.
राष्ट्रपति भवन के प्रेस कम्युनिके के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे. ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, डॉ. धाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. इन फैसलों के साथ कुल छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति या बदलाव की घोषणा की गई है.
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…
Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…