<
Categories: देश

Sunetra Pawar Swearing-in Live: सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर NCP नेताओं ने सीएम फडनवीस से की मुलाकात

Sunetra Pawar Swearing-in Live: महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया है.

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया है. NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल ने इस पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित किया और मंत्री छगन भुजबल सहित अन्य नेताओं ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. इससे सुनेत्रा के महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

जानकारी के अनुसार, NCP की राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को शाम 5 बजे लोक भवन में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी और अपने दिवंगत पति और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की जगह लेंगी. लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत जो अभी मसूरी में हैं, शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शरद पवार (Sharad Pawar will not attend the swearing-in ceremony)

जानकारी सामने आ रही है कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार शामिल नहीं होंगे. हालांकि, एनसीपी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे. राज्यपाल सुनेत्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

NCP नेताओं ने सीएम फडनवीस ने की मुलाकात (NCP leaders met with CM Fadnavis)

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएण अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा MP सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद NCP नेताओं ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. वह आज महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेंगी.

एनसीपी के बड़े नेता शनिवार यानी आज (31 जनवरी, 2026) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास वर्षा बंगलों पहुंचे. इन नेताओं ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार के नाम का पत्र सीएम को दिया. यही पत्र शाम के शपथग्रहण के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST