<
Categories: देश

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र कुमार उपाध्याय और अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है. इन नियुक्तियों के बाद शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत क्षमता 38 है. आने वाले महीनों में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, CJI सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की सेवानिवृत्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में भी बदलाव होगा.

Supreme Court: प्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की तैयारी के बीच कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में लाने की सिफारिश की है. CJI जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं. सुप्रीम कोर्ट की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी कॉलेजियम प्रस्ताव में इन सिफारिशों की पुष्टि की गई है.

तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश

कॉलेजियम ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की है. इस पांच सदस्यीय कॉलेजियम में CJI सूर्यकांत के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल हैं. अब इन सिफारिशों पर नियुक्ति की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई होगी.

नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में होंगे 37 जज

तीनों नियुक्तियां होने पर सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 37 हो जाएगी. फिलहाल CJI समेत 34 जज कार्यरत हैं. 2026 में सुप्रीम कोर्ट के जजों की स्वीकृत संख्या बढ़ाकर 38 की गई है, जिसमें CJI समेत कुल 38 जज हो सकते हैं. संशोधन के तहत CJI को छोड़कर जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की गई है. इस तरह तीन नए जजों के आने के बाद शीर्ष अदालत अपनी नई स्वीकृत क्षमता से सिर्फ एक पद कम रह जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए संसद ने 2026 में संबंधित संशोधन विधेयक पारित किया था.

आने वाले महीनों में सुप्रीम कोर्ट में होंगे कई बदलाव

सुप्रीम कोर्ट की मौजूदा संरचना में आने वाले महीनों में भी बदलाव होने हैं. जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा 29 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद CJI सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे. उनके बाद वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस विक्रम नाथ 10 फरवरी 2027 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. जस्टिस विक्रम नाथ 23 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे.

जस्टिस बीवी नागरत्ना बनेंगी देश की पहली महिला CJI

जस्टिस बीवी नागरत्ना के कार्यकाल से जुड़ा बदलाव भी सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक होगा. उपलब्ध न्यायिक वरिष्ठता क्रम के मुताबिक वह 24 सितंबर 2027 को CJI का पद संभालेंगी और 29 अक्टूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगी. इस तरह वह भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनेंगी.

sharma ranjana

Recent Posts

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST

गोरखपुर की सड़क पर भिड़े वकील और दरोगा, जमकर चला जूता, जांच हुई तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…

Last Updated: September 28, 2026 19:12:53 IST