<
Categories: देश

क्या होता है पैसिव यूथेनेसिया? जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को दी इजाजत; किस बीमारी से है ग्रसित

Supreme Court News: देश में पैसिव यूथेनेशिया यानी की निष्क्रिय इच्छामृत्यु के पहले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा का मेडिकल ट्रीटमेंट बंद करने की इजाज़त दे दी है. बताया जा रहा है कि वो पिछले 13 वर्षों से बेड पर पड़े हुए थे.

Supreme Court News: देश में पैसिव यूथेनेशिया यानी की निष्किर्य इच्छामृत्यु के पहले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा का मेडिकल ट्रीटमेंट बंद करने की इजाज़त दे दी है. राणा पिछले 13 सालों से वेजीटेटिव स्टेट में हैं और उनके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है. सुप्रीम कोर्ट ने एम्स दिल्ली को राणा को एडमिट करने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की एक्सरसाइज में सभी सुविधाएं देने का निर्देश दिया है.

जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मौजूदा मामले में उपचार बंद करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सकता था. जब प्राइमरी और सेकेंडरी बोर्ड ने इलाज बंद करने की पुष्टि कर दी है, तो कोर्ट के दखल की कोई ज़रूरत नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका कर्ता का मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटा देना चाहिए. उपचार बंद करने की प्रक्रिया मानवीय होनी चाहिए, इसके लिए व्यवस्थित ढांचा आवश्यक है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा के माता-पिता ने अपने बेटे के लिए पैसिव यूथेनेशिया यानी निष्क्रिय इच्छामृत्यु देने की इजाजत मांगी थी. बताया जा रहा है कि हरीश राणा पिछले 13 सालों से बिस्तर पर हैं. वह हिल-डुल नहीं सकते और उनके ठीक होने की उम्मीद लगभग बहुत कम मानी जा रही है.

जस्टिस जेबी पारदीवाला ने क्या-क्या कहा?

उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट बेंच ने कहा कि कोर्ट को अक्सर इस मुश्किल सवाल का सामना करना पड़ता है कि क्या किसी व्यक्ति को हालात के हिसाब से मौत चुनने का अधिकार दिया जा सकता है. जस्टिस पारदीवाला ने मशहूर अमेरिकन फिलॉसफर हेनरी डेविड थोरो की बात दोहराते हुए कहा कि ईश्वर किसी मनुष्य से यह नहीं पूछता कि वह ज़िंदगी स्वीकार करता है या नहीं…जीवन उसे लेना ही पड़ता है.

‘किस स्कूल से पढ़े हो?’ याचिकाकर्ता की इंग्लिश देख क्यों भड़के CJI? बोले– यहीं लूंगा एग्जाम

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूथेनेशिया एक ऐसा तरीका है जिसमें मरीज की तकलीफ कम करने के लिए उसकी जान ले ली जाती है. ये मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं. एक एक्टिव यूथेनेशिया और दूसरा पैसिव यूथेनेशिया.

एक्टिव यूथेनेशिया की बात करें तो ये तब होता है जब मेडिकल प्रोफ़ेशनल या कोई दूसरा व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कुछ करता है जिससे मरीज की मौत हो जाती है, जैसे कि जानलेवा इंजेक्शन देना.

पैसिव यूथेनेशिया एक ऐसा काम है जिसमें किसी व्यक्ति को मरने देने के इरादे से मेडिकल इलाज जैसे कि लाइफ सपोर्ट रोकना या हटाना, रोका जाता है या वापस ले लिया जाता है.

किस बीमारी से जूझ रहे थे हरीश राणा?

हरीश राणा अपनी टीनएज के आखिर में थे, जब चंडीगढ़ के एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. पिछले 13 सालों से राणा हमेशा के लिए वेजिटेटिव स्टेट में हैं, उन्हें क्वाड्रिप्लेजिया और 100 परसेंट डिसेबिलिटी है.

क्या होता है वेजीटेटिव स्टेट?

वेजीटेटिव स्टेट तब होती है जब सेरिब्रम (दिमाग का वह हिस्सा जो सोच और व्यवहार को कंट्रोल करता है) काम करना बंद कर देता है, लेकिन हाइपोथैलेमस और ब्रेन स्टेम (दिमाग के वे हिस्से जो ज़रूरी कामों को कंट्रोल करते हैं, जैसे नींद के साइकिल, शरीर का तापमान, सांस लेना, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और चेतना) काम करते रहते हैं.इस तरह, लोग अपनी आंखें खोलते हैं और जागे हुए दिखते हैं लेकिन इसके अलावा वे किसी भी तरह से स्टिम्युलेशन पर रिस्पॉन्ड नहीं करते हैं.

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, गंभीर साइड इफेक्ट से पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए बनाएं पॉलिसी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Himachal Gold Price Today: शिमला समेत हिमाचल के शहरों में क्या है सोने की कीमत, यहां जानें रेट

Himachal Gold Price Today:  हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…

Last Updated: April 1, 2026 14:20:09 IST

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…

Last Updated: April 1, 2026 14:07:48 IST

PM Modi Speech: असम की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, यहां पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के…

Last Updated: April 1, 2026 13:57:39 IST

सोहा अली खान ने बनाई हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, एक ड्रिंक में मिलेगा 30-35 ग्राम प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी हेल्दी स्मूदी की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की…

Last Updated: April 1, 2026 13:54:45 IST

Delhi High Alert: दिल्ली में क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? लश्कर ए तैयबा के आतंकी हुए गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर राजधानी

Delhi High Alert: हनुमान जयंती के मौके पर होने वाले धार्मिक जुलूसों और सभाओं को…

Last Updated: April 1, 2026 13:46:54 IST