<
Categories: देश

पति के सुसाइड में पत्नी का कथित बॉयफ्रेंड क्यों हुआ ‘बरी’ SC ने पलटा छत्तीसगढ़ HC का फैसला

Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में पत्नी के कथित प्रेमी को 'बरी' कर दिया. जिसके खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे.

Supreme Court Verdict: क्या विवाहेतर संबंध (Extramarital Affair) को आत्महत्या के लिए उकसाने के तौर पर देखा जा सकता है? इस सवाल के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए फैसला दिया है. सु्प्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर अपनी पत्नी या पति के विवाहेतर संबंधों के चलते तनाव में चला जाता है और फिर आत्महत्या कर लेता है तो लाइफ पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस नहीं बनता है. इसका मतलब लाइफ पार्टनर पर इसलिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है कि उसके अफेयर के चलते तनाव में आकर पीड़ित ने आत्महत्या की है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने छ्त्तीसगढ़ के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी के प्रेमी को दोषी ठहराया गया था. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रेमी को राहत देते हुए उसके खिलाफ चल रहे मुकदमे को निरस्त कर दिया. जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अतुल चंदुरकर की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत अपराध साबित करने के लिए आरोपी की नीयत साबित करना जरूरी है. अपनी टिप्पणी में सर्वोच्च कोर्ट ने केवल लव अफेयर की टेंशन या मानसिक पीड़ा ही कारण नहीं है. वजह ऐसी होनी चाहिए, जिससे जाहिर हो कि कोई रास्ता नहीं बचा है. मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शादीशुदा शख्स ने अपनी पत्नी के लव अफेयर के चलते आत्महत्या कर ली थी. परिजन ने आरोप लगाया कि पत्नी के बॉयफ्रेंड की मौजूदगी में पति का अपमान हुआ. इसके चलते वह मानसिक तनाव में चला गया. आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली.

क्या आत्महत्या के लिए उकसाया

कोर्ट ने सवालिया लहजे में पूछा कि इससे कहीं भी साबित नहीं हो रहा है कि लव अफेयर के चलते पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया. ऐसे में पति की आत्महत्या के लिए पत्नी के कथित ब़ॉय़फ्रेंड को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. बॉयफ्रेंड का कोई ऐसा बयान भी सामने नहीं आया है, जिसे लगे कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया हो. कोर्ट ने परिजन के प्रति संवेदना जताते हुए उनके  इस तर्क को खारिज कर दिया. जांच में भी पुलिस ने नहीं पाया कि पति को आत्महत्या के लिए किसी ने उकसाया हो.   

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST