Guess The Film: ट्विंकल खन्ना की लाइफ आसान नहीं रही, उन्हें एक बार एक फिल्म के लिए कुछ ऐसा करने को कहा था जिसे सुन वो हैरान रह गई थी. आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी और क्या था पूरा मामला-
Guess The Film: फिल्म इंडस्ट्री में जब नई एक्ट्रेस कदम रखती हैं तो डायरेक्टर्स उनसे अपना कैसा भी काम निकलवाना चाहते हैं और एक्ट्रेस को वो करना पड़ता है जो उनका डायरेक्टर कहता है. एक समय में जब राज कपूर ने एक फिल्म बनाई थी ‘राम तेरी गंगा मैली’ तो उसमे एक्ट्रेस मंदाकिनी का एक गाना काफी वायरल हुआ था, जिसका नाम है तुझे बुलाएं मेरी बाहें. इस गाने में एक्ट्रेस ने बहुत ज्यादा बोल्ड सीन्स दिए थे. इसी तरह जब एक बार ट्विंकल खन्ना भी एक फिल्म शूट कर रही थी तो उनको भी डायरेक्टर ने मंदाकिनी जैसे बोल्ड सीन करने को बोला था. तभी राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने डायरेक्टर को करारा जवाब दिया था.
इस बात का खुलासा ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में किया एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक फिल्म कर रही थी जिसमें उन्हें व्हाइट कलर का कुर्ता पहन कर पानी में भीगना था, एक दम मंदाकिनी जैसा शॉट करने के लिए डायरेक्टर ने कहा था और वो मेरे पास शॉल लेकर आए थे गुरु दत्त की कोशिश कर रहे. इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने डायरेक्टर को वो शॉट करने से मना कर दिया और कहा कि मैं ना ही कहूंगी और दूसरी बात आप राज कपूर नहीं है.
एक्ट्रेस ने आगे बताया की वो लास्ट दिन था उसके बाद से हमारी कभी बात नहीं हुई और दोबारा उन्होंने किसी फिल्म में नहीं लिया. उस दिन के बाद से सब कुछ बदल गया और फिर कभी सामना नहीं हुआ.
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्हें एक व्हाइट कुर्ता पहनना था और पानी में भीगना था. वो आमिर कान के साथ डांस करते हुए फिल्म ‘मेला’ में नजर आई थीं. इस फिल्म के गाने आ तुझे दिल पुकारे में एक्ट्रेस को रेन सीक्वेंस करना था. ऐसा ही सीन एक्ट्रेस मंदाकिनी ने किया था.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…