<
Categories: देश

नई ट्रेन स्‍वर्ण नगरी एक्‍सप्रेस,‌ अब दिल्‍ली से जैसलमेर 12 घंटे में, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, जानिए किराया, शेड्यूल!

Swarn Nagari Express: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को स्‍वर्ण नगरी एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद अब यात्री दिल्ली से जैसलमेर मात्र 12 घंटे में पहुंच सकेगी. ऐसे में आइए जानें ट्रेन का किराया कितना है यह कहां-कहां रुकेगा.

Delhi to Jaisalmer New Train Swarn Nagari Express: अगर आप भी दिल्ली से जैसलरमेर जाने की सोच रहें है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल रेलवे ने शनिवार को नई ट्रेन स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस शुरू की है, जो कि रात को चलेगी और सुबह-सुबह आपको आपके गंतव्य तक पहुंचा देगी. केद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है और रवाना किया है. इस दौरान लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी ने गर्मजोशी से तालियां बजाई और ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखें. ऐसे में आइए जानें ट्रेन का किराया कितना है यह कहां-कहां रुकेगा.

इस टाइमिंग पर चलेगी ट्रेन

अब बात करते है सबसे अहम चीज की जो है कि ट्रेन कहां से चलेगी और कब कहां पहुंचेगी, तो बता दें कि ट्रेन जैसलमेर से शाम 7 बजे के आसपास रवाना होगी और अगली सुबह 7 बजे दिल्ली शकूर बस्ती पहुंचेगी. मतलब की 12 घंटों में आप अपने गंतव्य पर बिना किसी देरी के होंगे. जिसके बाद वापसी में ट्रेन दिल्ली से शाम 8 बजे निकलेगी और सुबह 8 बजे तक जैसलमेर पहुंच जाएंगी. इस बीच यह ट्रेन करीब 12 से 13 जगह रुकेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन रामदेवरा, जोधपुर, डेगाना, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. किराया सस्ता है, स्लीपर का किराया ₹500 से कम और 3AC का किराया ₹1,300 से शुरू होता है. इसका मतलब है कि यह हवाई यात्रा से 6-7 गुना सस्ता है. यह टूरिस्ट, बिजनेसमैन, काम करने वाले प्रोफेशनल और मिलिट्री वालों के लिए एक बड़ा तोहफा है.

140 करोड़ की लागत से बना स्टेशन

जैसलमेर स्टेशन भी ₹140 करोड़ की लागत से बना है, जो एयरपोर्ट जैसा चमकता है. रेल मंत्री ने दूसरा एंट्रेंस और कोचिंग डिपो जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जयपुर, मुंबई और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेनें जल्द शुरू की जा सकें. राजस्थान को इस साल रेलवे के लिए ₹10,000 करोड़ का बजट मिला है, जबकि 2014 से पहले यह हर साल सिर्फ़ ₹680 करोड़ थामं. त्री ने कहा कि यह सिर्फ़ एक ट्रेन नहीं है, बल्कि जैसलमेर के सुनहरे भविष्य की शुरुआत है. आज शाम जब गोल्डन सिटी एक्सप्रेस ने सीटी बजाई, तो सबकी आँखों में एक ही चमक आ गई कि उनका शहर अब सच में गोल्डन सिटी बनने वाला है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST