Who Is Swatantra Bhardwaj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ही नहीं देश की राजनीति में खलबली मच गई है. उसने एक आदमी का सिर फोड़ने के बाद कार्रवाई तक न होने की बात कही. साथ ही बिहार और दिल्ली के मंत्रियों को बड़ा भाई बताया.
स्वतंत्र भारद्वाज
Swatantra Bhardwaj: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक को ये कहते हुए सुना जा रहा है कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान उसने एक आदमी का सिर फोड़ा. इसके बावजूद उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. उसने आगे कहा कि पुलिस ने उसे पकड़ा लेकिन फिर उन्होंने दिल्ली के एक मंत्री के कहने पर उसे छोड़ दिया. युवक के इस बयान से दिल्ली की राजनीति ही नहीं बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर कई विपक्षी नेताओं ने उसके वीडियो को शेयर करते हुए आपत्ति जताई है.
बता दें कि जिस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो सोशल मीडिया का चर्चित नाम स्वतंत्र भारद्वाज है. वो खुद को कट्टर हिंदू बताता है. हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो एक पॉडकास्ट का है, जहां उसने सरेआम कुछ ऐसा कहा जिससे खलबली मच गई. स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था. क्या आप जानते हैं कि कि इस अपराध के लिए कौन सी धारा लगती है? धारा 307. इसके आगे उन्होंने कहा कि निशु के पिता को 7 टांके लगे थे. उस आदमी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस में ले जाया गया था. पुलिस मुझे लेकर गई, तो मैंने कपिल मिश्रा को फोन किया और फिर पुलिस ने मुझे छोड़ दिया. उसने आगे कहा कि कपिल मिश्रा भाई हैं हमारे. इसके बाद स्वतंत्र भारद्वाज ने ये भी कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी बड़े भाई जैसे हैं और वे उसे समर्थन करते हैं.
बता दें कि ये मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान का है. इस दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट की गई थी. निशु के पिता का नाम संजय कुमार है, जिनके साथ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथापाई की गई थी. CJP का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों ने संजय कुमार पर हमला किया था.
कहा जा रहा है कि इस हाथापाई में संजय कुमार की खोपड़ी टूट गई थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन दावों से खारिज कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने इसे गलत और बेबुनियाद बताया है. DCP ने बताया कि यह घटना 23 जून को CJP प्रदर्शन के दौरान हुई थी. गाजियाबाद के रहने वाले 38 वर्षीय सजंय कुमार के सिर पर चोट लगी थी, जो हाथ में पहने कड़े से लगी थी. RML अस्पताल में मेडिकल जांच की गई और उनकी चोटों को मामूली श्रेणी में रखा गया था.
स्वतंत्र भारद्वाज की वीडियो वायरल होने के बाद देश के तमाम नेताओं ने शेयर की है. राजद सांसद मनोज झा ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि उसने खुद कबूल किया है. वो खुद खुलेआम कह रहा है कि वो कितना रसूखदार है. राहुल गांधी ने भी इस वीडियो को संज्ञान में लिया. इसके अलावा भी तमाम विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया.
स्वतंत्र भारद्वाज खुद को कट्टर हिंदू बताता है. वो एक इंफ्लुएंसर है. वो अक्सर अपने बयानों, आंदोलनों और आरक्षण सुधार अभियान के कारण चर्चा में रहता है. इसके अलावा वो अक्सर हिंदुओं के समर्थन में होने वाले आंदोलन में शामिल होते हैं. स्वतंत्र भारद्वाज बिहार का रहने वाला है और UPSC की तैयारी करने दिल्ली आया था.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…