<
Categories: देश

Tamil Nadu Exit Polls 2026: एग्जिट पोल में किसका दबदबा? किसकी बन रही सरकार? आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी कर दिए गए है, ऐसे में चलिए विस्तार से देखें कि इस एग्जिट पोल में किस पार्टी का दबदबा दिख रहा है और किसकी सरकार बनने के आसार है.

Tamil Nadu Election Exit Poll Results 2026: तमिलनाडु में इस वक्त हर किसी की नजर एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी है. राजनीतिक गलियारों में एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि ये इस बात का संकेत देते हैं कि राज्य में अगली सरकार कौन सी पार्टी या गठबंधन बनाने वाला है. जिसका इंतजार अब खत्म हो चुका है. एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है.
ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प हो जाता है कि, वोटरों का झुकाव किस तरफ रहा? क्या सत्ताधारी पार्टी को समर्थन मिला, या विपक्ष का पलड़ा भारी रहा? उम्मीद है कि एग्जिट पोल इन सभी सवालों के शुरुआती जवाब देंगे. हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से सर्वे और अनुमानों पर आधारित होते हैं. वहीं अंतिम परिणाम 4 मई को ही जारी किये जाएंगे.

एग्जिट पोल में किसकी बन रही है सरकार?

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए ‘पीपल्स पल्स’ के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा का संकेत देते हैं. इन अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मज़बूत स्थिति में नज़र आ रहा है, और उसे 125–145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन के 65–80 सीटें जीतने का अनुमान है. इस चुनाव में, TVK+ गठबंधन 18–24 सीटें हासिल कर सकता है, जबकि ‘अन्य’ (OTH) श्रेणी को 2–6 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं Matrize के अनुसार एग्जिट पोल के आंकड़े DMK को 122-132 सीटें मिलने की उम्मीद हैं. वहीं, ADMK+ गठबंधन के 87-110 सीटें जीतने का अनुमान है. इस चुनाव में, TVK+ गठबंधन 10-12 सीटें हासिल कर सकता है, जबकि ‘अन्य’ (OTH) श्रेणी को 2–6 सीटें मिलने का अनुमान है.

Axis my Poll के आधार पर DMK+ 92-110 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं ADMK+ गठबंधन के 22-32 सीटों पर सिमट गई है. इस चुनाव में TVK ने लंबी छलांग लगाते हुए 98-120 सीटें लाने का अनुमान है.

तमिलनाडु में कुल 85.14 प्रतिशत वोटरों ने डाला था वोट

तमिलनाडु में, सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को एक ही चरण में पूरी हो गई थी. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 85.14 प्रतिशत योग्य वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य के 5.73 करोड़ से ज़्यादा वोटरों में से 85.05 प्रतिशत यानी लगभग 4.82 करोड़ लोगों ने अपने वोट डाले. इससे पहले, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे ज़्यादा वोटिंग 2011 में 78.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जिस साल AIADMK ने ज़बरदस्त जीत हासिल की थी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST