<
Categories: देश

करूर भगदड़ मामले में टीवीके प्रमुख थलपति विजय से पूछताछ शुरू, दूसरी बार सवाल-जवाब करेंगे अधिकारी

Thalapathy Vijay: करूर में हुई भगदड़ मामले में सीबीआई ने टीवीके प्रमुख विजय थलपति से पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई उनसे करूर में चुनावी रैली के दौरान 7 घंटे की देरी, भीड़ नियंत्रण जैसे तमाम सवालों पर पूछताछ करेगी.

CBI Investigation on Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख थलपति विजय से सीबीआई पूछताछ शुरू हो गई है. रविवार को ही विजय एक विशेष विमान से चेन्नई से दिल्ली पहुंच चुके हैं. इससे पहले भी सीबीआई उनसे 12 जनवरी को लगभग 6 घंटे पूछताछ कर चुकी है. ऐसे में कहा जा रहा है कि आज की पूछताछ भी काफी लंबी चल सकती है. बता दें कि 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में एक रैली आयोजित की गई थी, जिसे विजय संबोधित करने वाले थे. इस रैली में भगदड़ हो गई थी और इस हादसे में 41 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था और राजनीतिक आयोजनों को लेकर गंभीर सवाल उठे थे.   

भीड़ बढ़ने के कारण हुई भगदड़

सूत्रों की मानें, तो सीबीआई की जांच का फोकस इस बात पर होगा कि कार्यक्रम में 7 घंटे की देरी क्यों हुई थी. एजेंसी का मानना है कि रैली तय समय पर शुरू नहीं हुई थी, इसके कारण भीड़ लगातार बढ़ती गई. शुरुआत में इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान था. वहीं 7 घंटे की देरी होते-होते ये संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई और हालात बेकाबू हो गए. 

पूछताछ का फोकस

इसके अलावा सीबीआई का मानना है कि टीवीके कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय की कमी थी. इसके साथ ही सीबीआई भीड़ नियंत्रण के इंतजाम और विजय के विशेष रूप से मॉडिफाइड प्रचार वाहन की आवाजाही को भी खंगाल रही है. सीबीआई कोशिश कर रही है कि वो जान सकें कि  वाहन की मूवमेंट के दौरान अव्यवस्था और बढ़ी, जिसके कारण भगदड़ की स्थिति बनी.

पोंगल के कारण टाली गई थी पूछताछ

बता दें  कि इससे पहले 12 जनवरी 2026 को विजय थलपति से 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी. 13 जनवरी को उनसे दोबारा पूछताछ की जानी थी लेकिन 13 जनवरी को पोंगल का त्योहार होने के कारण विजय ने अनुरोध किया था कि इस मामले में पूछताछ को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए. उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए पूछताछ को 19 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था. 

पिछली पूछताछ में क्या बोले विजय?

कहा जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में विजय ने कहा था कि इस हादसे के लिए न तो वो जिम्मेदार हैं और न ही उनकी पार्टी. उन्होंने ये भी कहा था की हालात बिगड़ते देख वे वक्त से पहले वहां से निकल गए थे ताकि हालातों पर काबू पाया जा सके.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…

Last Updated: October 15, 2026 14:14:53 IST

Mahindra XUV 3XO Price in India: कीमत, कलर ऑप्शन, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी

Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…

Last Updated: October 15, 2026 13:55:19 IST

Jamshedpur: सिर्फ नामकरण करने से हो जाएंगे मालामाल! बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, जानें क्या है नाम रखने कीअंतिम तारीख

Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…

Last Updated: October 15, 2026 13:16:14 IST

Ranji Trophy: कौन है वो गेंदबाज? जिसने BCCI को भी किया बोल्ड; दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने शेयर किया वीडियो

Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…

Last Updated: October 15, 2026 12:50:54 IST

इस्लाम अपनाने वालों को बड़ा झटका! धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…

Last Updated: October 15, 2026 12:10:33 IST