<

लड़की नहीं एआई! खूबसूरत शायरी से वायरल हुई तन्वी जोशी निकली AI मॉडल, वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया पर तन्वी जोशी के नाम से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की शायरी सुनाती नजर आ रही है. अब पता चला है कि वो एक एआई मॉडल है.

AI Model Shayari Video: सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत सी शायरी वायरल हुई, जिसे एक लड़की सुना रही थी. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले. इस वीडियो को काफी पसंद किया गया. हालांकि बाद में पता चला कि तन्वी जोशी के नाम से वायरल हुई लड़की असल में कोई इंसान नहीं बल्कि AI जनरेटेड मॉडल वीडियो है. ये सच्चाई पता लगने के बाद जिन्होंने ये वीडियो देखी वो इस पर यकीन नहीं कर पा रहे. वीडियो में दिख रही एआई मॉडल बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसे देखकर ये कह पाना काफी मुश्किल था कि वो कोई एआई जनरेटेड वीडियो है. 

किसने शेयर की वीडियो

बता दें कि इंस्टाग्राम पर तन्वी जोशी की प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर की गई. इस वीडियो में एक बेहद खूबसूरत लड़की पीले रंग की कुरती में नजर आ रही थी. वो उर्दू में एक शायरी सुनाती नजर आ रही थी. इस शायरी के बोल थे ‘खानदानी रईस रखते हैं मिजाज नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है कि दौलत नई-नई है.’ ये वीडियो अपलोड करने के एक दिन में ही 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. लोग शायरी के साथ ही उसके अर्थ और उच्चारण पर भी चर्चा करने लगे. साथ ही लड़की के बारे में भी.

इंसान नहीं एआई मॉडल है तन्वी

हालांकि बाद में जब वीडियो की सही से जांच की गई, तो पता चला कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई इंसान नहीं बल्कि एआई मॉडल है. तन्वी जोशी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेहरा बेहद परफेक्ट दिखता है. वहीं अलग-अलग वीडियो में आवाज बदलती रहती है. इससे साफ है कि करोड़ों लोग उस एआई मॉडल को देखकर उसे इंसान समझ बैठे. 

किसकी है आवाज

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो में दी गई आवाज ठाणे नगर निगम की कॉरपोरेटर मरजिया शानू पठान की है. कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने ये शायरी सुनाई थी. इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया था. इसे लगभग 9 लाख व्यूज मिले हैं. एआई वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बताया कि वीडियो में दी गई आवाज उनकी है. इसके बाद इस वीडियो की सच्चाई खुल सकी. 

सही-गलत पहचान पाना मुश्किल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को चिंता होने लगी है कि एआई इतना सटीक चीजों को दिखाता है कि उसमें सही और गलत का पता कर पाना मुश्लिक होती है. किसी की भी आवाज को बिना अनुमति इस्तेमाल कर लेती है. इसका श्रेय किसे दिया जाएगा. सबसे बड़ी चिंता ये है कि AI के जरिए किसी की पहचान की भी नकली पहचान आसानी से बनाई जा सकती है. 

यूजर्स रहें सावधान

ऐसे में ये मामला एक चेतावनी की तरह भी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते हुए ये ध्यान देना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सही नहीं होती. एआई तकनीक के बढ़ने के साथ ही डिजिटल कंटेंट को लेकर सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो…

Last Updated: March 27, 2026 21:00:15 IST

‘IPL में खिलाड़ियों को और पैसा मिलना चाहिए, 25 करोड़ कम है…’पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों…

Last Updated: March 27, 2026 20:08:20 IST