तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले (Nagarkurnool District) से बेहद ही हैरान करने वाली घटना (Shocking Case) सामने आई है. जहां, एक 16 साल की किशोरी ने नवजात बच्चे (New Born Baby) को जन्म दिया है.
निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म.
Telangana Shocking News: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल, एक 16 साल की किशोरी ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के मुताबिक, छात्रा को पिछले कुछ समय से पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसकी मां जांच के लिए उसे अस्पताल लेकर गई थी. लेकिन, डॉक्टर की सलाह पर उसे पास के ही एक निजी स्कैनिंग सेंटर में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया था.
तो वहीं, स्कैनिंग सेंटर में अपनी बारी का इंतज़ार करते समय किशोरी ने वॉशरूम जाने की इच्छा जताई थी. लेकिन, घंटों तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां को किसी तरह का संदेह हुआ. जिसके बाद इसी बीच वॉशरूम के अंदर ही किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया. इस हैरान करने वाली घटना के बाद से चौंकाने वाले आरोप भी सामने आए हैं. कई गंभीर दावा करते हए बताया जा रहा है कि नवजात को कथित तौर पर डस्टबिन में डाल दिया गया था. हालांकि, समय रहते शोर मचने और लोगों के सक्रिय होने रकी वजह से बच्चे की जान को सुरक्षित बचा लिया गया है.
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. जहां, बिना किसी देर के एम्बुलेंस बुलाकर मां और नवजात बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में तुरंत भर्ती करा दिया गया है. तो वहीं, इस मामले को लेकर चिकित्सा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मां और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है.
तो वहीं, पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ था और इस स्थिति के लिए कौन है जिम्मेदार व्यक्ति. इतना ही नहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या यह किसी तरह का यौन शोषण का मामला तो नहीं है. फिलहाल, जानलेवा स्थिति से बचते हुए मां और बच्चा अब पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस अब उस अपराधी की पहचान करने में जुटी है जिसने नाबालिग के साथ यह कृत्य किया. इसके साथ ही इस मामले में हिरासत और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी.
IPL Taxation: अपनी ज़बरदस्त कमाई के बावजूद आईपीएल को भारत सरकार को डायरेक्ट टैक्स देने…
Petrol Diesel Price: शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में 10…
Ram Navami 2026 Puja Vidhi: आज यानी 27 मार्च को देशभर में राम नवमी मनाई…
CBSE CTET Result 2026 Today: सीटीईटी रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.…
Hormonal Imbalance: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को अनदेखा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है.…
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…