आपको ट्रेन में यात्रा करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि आपको ट्रेन में क्या लेकर जाना चाहिए और क्या नहीं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
railway luggage policy: ट्रेन में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं. रेलवे में यात्रा करना आमतौर पर किफायती, सुरक्षित और काफी सुविधाजनक भी माना जाता है. ट्रेन लोगों को एक स्थान से दूसरी जगह पर पहुंचाने का सबसे सस्ता और सुविधाजनक जरिया है. लेकिन, कुछ लोग ट्रेन में नशीले पदार्थ, नुकीली या बिजली वाली चीजें लेकर भी यात्रा करते हैं, जोकि पूरी तरह से प्रतिबंधित है. अगर आप कुछ अवैध चीजों को लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं तो यह आदत आपको कुछ कानूनी प्राक्रियाओं में उलझा सकती है.
आपको ट्रेन में यात्रा करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि आपको ट्रेन में क्या लेकर जाना चाहिए और क्या नहीं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक सामान ले जाना ट्रेन में पूरी तरह से वर्जित है. दरअसल, ट्रेन में इलेक्ट्रिक सामान ले जाने से फायर और शॉर्ट सर्केट होने का काफी खतरा रहता है. इसलिए रॉड हीटर, इंडक्शन, इलेक्ट्रिक केतली और इलेक्ट्रिक स्टोव आदि को आप ट्रेन में लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं. इन सभी सामान को लेकर यात्रा करने को लेकर रेलवे हमेशा से मना करता रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग इलेक्ट्रिक केतली और इंडक्शन लेकर यात्रा करते हैं, जोकि पूरी तरह से गलत है.
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला इलेक्ट्रिक केतली लेकर ट्रेन में न सिर्फ यात्रा कर रही थी, बल्कि उसका इस्तेमाल करके ट्रेन में ही नूडल्स भी बना रही थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ कार्यवाही भी की गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप ट्रेन में इलेक्ट्रिक सामान जैसे इलेक्ट्रिक केतली या इंडक्शन आदि लेकर यात्रा करते हैं तो ऐसे में आपको रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत जुर्माना भी देना पड़ सकता है. केवल यही नहीं, ऐसा करने पर आपको जुर्माना या 6 महीने की जेल में से किसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…