<

PhonePe में अब बिना पिन डाले कर पाएंगे 5000 रुपये तक की पेमेंट, जोड़ा जाएगा बायोमैट्रिक फीचर, जानें डिटेल

डिजिटल ट्रांस्जैक्शन की दुनिया में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अब आपको छोटी मोटी पेमेंट के लिए अब PhonePe पर आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

पिछले एक दशक में देश में ऑनलाइन ट्रांस्जेक्शन और डिजीटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है. डिजीटल पेमेंट के लिए लोग PhonePe को काफी इस्तेमाल करते हैं. UPI के लिए PhonePe ऐप को एक सुरक्षित और अच्छा मेथड माना जाता है. लेकिन, कंपनी अब ऑनलाइन पेमेंट को और आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है. जी हां, अब PhonePe UPI पेमेंट को आसान बनाने के लिए अब नया बायोमैट्रिक फीचर जोड़ा जा रहा है.

डिजिटल ट्रांस्जैक्शन की दुनिया में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अब आपको छोटी मोटी पेमेंट के लिए अब PhonePe पर आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

5 हजार तक की पेमेंट पर नहीं डालना पिन

जानकारी के मुताबिक अबतक किसी भी ट्रांजेक्शन को करने के लिए PhonePe पर पिन डालने की आवश्यकता पड़ती थी. लेकिन अब कंपनी ने इसमें बदलाव किया है. जिसमें आपको 5000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन पर अब कोई भी पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब अगर आप राशन की दुकान या रोजमर्रा के अन्य जरूरी सामान के लिए पेमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए पिन नहीं डालना होगा. हालांकि, यह अमाउंट 5000 रपये से ज्यादा का नहीं होना चाहिए. अब 5000 रुपये से कम की ट्रांजेक्शन के लिए आपको फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल करके पेमेंट करनी होगी. 

एंड्र्रॉयड यूजर्स के लिए स्कीम

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह स्कीम केवल एंड्र्रॉयड यूजर्स है. अगर आपके पास एंड्र्रॉयड स्मार्टफोन है तो आप इससे अपने फोन पे की पेमेंट को कर पाएंगे. भविष्य में आईफोन यूजर्स के लिए भी यह स्कीम लागू की जा सकती है. माना जा रहा है कि यह फीचर पेमेंट फ्लो में रुकावट को कम करने में मददगार साबित हो सकता है साथ ही लोगों के लिए काफी सुविधाजनक भी हो सकता है. अगर आप पहली बार अपने फोन पे अकाउंचट को सेट कर रहे हैं तो ऐसे में आपको बायोमेट्रिक के साथ ही साथ पिन डालने की भी जरूरत पड़ती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST