<
Categories: देश

आज का मौसम: यूपी समेत भारत के 17 राज्यों में बारिश से हाहाकार,IMD ने जारी किया ऐसा अलर्ट; कांप गए लोग

Today Weather Update: 5 और 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में और 7 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की उम्मीद है. केरल और कर्नाटक में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी.

Today Weather Update: असम और नागालैंड समेत देश के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. असम में 95 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है. पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. 50 से 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, क्योंकि इन हालातों में पेड़ गिर सकते हैं और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है. 6 और 8 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है. 5 और 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में और 7 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की उम्मीद है. केरल और कर्नाटक में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है. बुधवार को दिल्ली में करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई और यह गुरुवार को भी जारी रही. दिल्ली और नोएडा समेत पूरे NCR में सुबह से ही बारिश हो रही है. दिल्ली वालों को जल्द ही मॉनसून की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 5 से 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. 

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी बारिश जारी है. मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुमान के मुताबिक, 5-6 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के लिए येलो बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

एस्टर स्कूल, सूरत ने शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का किया शुभारंभ

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…

Last Updated: October 6, 2026 12:37:20 IST

Indira Ekadashi Vrat Katha in Hindi: व्रत टूटने के बाद मिली यमलोक की सजा, फिर एकादशी बनी मोक्ष का रास्ता! पढ़ें इंद्रसेन की कथा

Indira Ekadashi Vrat Katha in Hindi: आज 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत है.…

Last Updated: October 6, 2026 12:25:04 IST

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: गुलाबी रिबन ही क्यों बना ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? इसके पीछे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…

Last Updated: October 6, 2026 11:46:34 IST

Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…

Last Updated: October 6, 2026 11:11:23 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 11:38:39 IST