महाराष्ट्र के धुले (Dhule) में दो जांबाज पुलिसकर्मियों (Brave Policemen) की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. पुलिस ने बड़े ही फिल्मी अंदाज (Film Style) में दो शातिर आरोपियों (Two Vicious Accused) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Thieves snatched a gold chain: महाराष्ट्र के धुले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल, दो शातिर चोरों ने एक गर्भवती महिला के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया है. इसके बाद आगे क्या हुआ है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के धुले के देवपुर इलाके में वानखेडकर नगर की बताई जा रही है. जहां, 32 साल की हाउसवाइफ आकांक्षा भारत बोरसे, जो कि गर्भवती हैं, अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने जा रही थीं. इस बात से अंजान कि दो शातिर चोरों से उनका पाला पड़ने वाला है. तभी इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया.
गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी हर्षल चौधरी और राहुल गिरी ने इस मामले को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया. तो वहीं, चोरों को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी बाइक उनके सामने अड़ा दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.
इस टक्कर में दोनों पुलिस वाले सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने हिम्मत दिखाई और एक चोर को मौके पर गिरफ्तार ककने में बड़ी सफलता हासिल की. जबकि, दूसरा चोर भागने में सफल रहा था, जिसे पुलिस ने बाद में घेराबंदी कर पकड़ लिया.
तो वहीं, दूसरी तरफ पकड़े गए दोनों आरोपी संजू शर्मा और नितिन कुमार हरियाणा के रहने वाले हैं. हालांकि, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.
पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक चोरों ने मुंबई से ही चुराई थी. इसके साथ ही इन आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 1.30 लाख रुपये का मंगलसूत्र और 52 हजार की बाइक समेत कुल 1.82 लाख रुपये के सामान को फिलहाल जब्त किया गया है.
इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आस-पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. जिसस यह वारदात CCTV में बेहद ही आसानी से कैद हो गई. इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर से मुंबई पुलिस का साहसी एक्शन देखा जा सकता है. तो वहीं, पुलिस विभाग और स्थानीय लोग इन जांबाज सिपाहियों की जमकर सराहना कर रहे हैं.
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…