Udhampur Accident Update: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की है.
उधमपुर बस एक्सीडेंट
Udhampur Accident News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा हो गया है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में उस वक्त हुआ, जब बस रामनगर से ऊधमपुर शहर की ओर आ रही थी. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना के कारणों का पता लगाने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता से उधमपुर की दुखद सड़क दुर्घटना में हुई अपूरणीय जानमाल की क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, फिर भी तत्काल राहत के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता की घोषणा की गई है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे.’
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा, लापरवाही कहां हुई और अगर कोई कार्रवाई आवश्यक हुई, तो हम उसे करेंगे. उन्होंने कहा- ‘मैं अपनी ओर से और अपने सहयोगियों की ओर से गहरा दुख व्यक्त करता हूं. हम पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके दुख एवं पीड़ा में उनके साथ हैं.’
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने बस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की.
केंद्रीय राज्यमंत्री और कठुआ-उधमपुर से लोकसभा के सांसद जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया- ‘अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 61 घायल हैं. घायलों को ऊधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एयरलिफ्ट किया जा रहा है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.’
बता दें कि सोमवार को रामनगर-उधमपुर मार्ग पर एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई थी, बस पहाड़ी से गिरने से पहले एक ऑटो-रिक्शा से टकराई और फिर पलट कर नीचे गिर गई. फिहलहाल अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं.
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…
गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…