<
Categories: देश

Delhi Riots Case: जानें कौन हैं वो 5 आरोपी जिन्हें मिली जमानत?

Umar Khalid:सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ गया है.

Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम जमानत नहीं दी है. वहीं अन्य 5 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गयी है. जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने पिछले साल 10 दिसंबर को आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जो आज सुनाया गया है.

मीरान हैदर ,गुल्फिशा फातिमा सहित 5 को मिली जमानत

SC ने लगाईं कड़ी शर्तें

अपने आदेश का दायरा साफ़ करते हुए बेंच ने कहा कि ज़मानत देने का मतलब यह नहीं है कि उनके खिलाफ़ लगे आरोप कमज़ोर पड़ गए हैं. यह निर्देश देता है कि आरोपियों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ ज़मानत पर रिहा किया जाए. बेंच ने आगे कहा कि किसी भी उल्लंघन की स्थिति में, ट्रायल कोर्ट को आरोपियों की बात सुनने के बाद जमानत रद्द करने की आजादी होगी.

दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका अन्य आरोपियों से अलग है और दोनों के खिलाफ साजिश के पर्याप्त संकेत हैं. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्तर पर आरोपियों की भूमिका की तुलना अन्य लोगों से नहीं की जा सकती.

दंगों में मारे गए थे 53 लोग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे. क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में बदलाव, कोचिंग स्टाफ बदले गए, आशीष नेहरा का साथ देंगे पूर्व क्रिकेटर

गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइज़ी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का…

Last Updated: March 10, 2026 20:44:52 IST

DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए बड़ा बदलाव, डीडीए खुद रखेगा मेंटेनेंस का ध्यान, जानें कब से लागू होंगे नियम

माना जा रहा है कि यह नया नियम 1 अप्रैल 202 से प्रभावी हो सकता…

Last Updated: March 10, 2026 20:37:51 IST

अब PF बैलेंस जानने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन 4 स्मार्ट तरीकों से लगाएं पता

अब पीएफ का बैलेंस पता करना हो या उसे निकालना ही क्यों न हो इसके…

Last Updated: March 10, 2026 20:33:17 IST

सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों की ये कमजोरी भी है जिम्मेदार! आखिर क्यों ‘Egg Freezing’ की ओर भाग रही हैं कुंवारी लड़कियां?

बढ़ती उम्र ही नहीं, अब पुरुषों में गिरता फर्टिलिटी रेट भी महिलाओं को एग फ्रीजिंग…

Last Updated: March 10, 2026 20:29:53 IST

आप जवानी में ही बूढ़े हो जाएंगे! अगर टॉक्सिक लोगों के साथ गुजारेंगे ज्यादा समय, फौरन बनाएं दूरी वरना…

Toxic Relationship Side effects: जो आपको लगातार मानसिक तनाव देते हैं और हमेशा निगेटिव बातें…

Last Updated: March 10, 2026 20:20:58 IST

‘चांदनी रात में गोली…’, सोशल मीडिया पर छाया यह गाना, जमकर बन रहे हैं रील्स, आप भी देखें इस ट्रेंडिंग गाने का वीडियो

Chandni Raat Mein Goli Song: 'चांदनी रात में गोली चला गया...' गाना लगातार ट्रेंड में…

Last Updated: March 10, 2026 20:12:10 IST