<

CSK के पूर्व क्रिकेटर ने जमकर की MS धोनी की तारीफ, सुनाया IPL का मजेदार किस्सा

Dwayne Bravo: CSK के पूर्व स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने एक पॉडकास्ट पर एमएस धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने साल 2018 के IPL सीजन का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. पढ़ें पूरी कहानी...

Dwayne Bravo Story With MS Dhoni: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है. ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 10 सालों तक खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK के लिए कई कारनामे किए. इस बीच साल 2018 के IPL सीजन के दौरान धोनी ने ब्रावो को डांट लगाई थी. इस घटना का जिक्र करते हुए ब्रावो ने बताया कि एमएस धोनी किस तरह से अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते थे. एक पॉडकास्ट में ब्रावो ने बताया कि धोनी उनकी गेंदबाजी पर भरोसा करते थे.

ड्वेन ब्रावो ने बताया कि साल 2018 में जब हम बैन हटने के बाद CSK की वापसी हुई, तो उनकी उम्र 34 साल थी. उस सीजन के दौरान एक मैच में ब्रावो ने लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग करते हुए एक गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाया. उस समय धोनी ने ब्रावो का बुलाया और कहा कि क्रिकेट के मैदान पर फिर कभी डाइव मत लगाना.

4 रन से ज्यादा 4 ओवर जरूरी

ड्वेन ब्रावो ने ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए एमएस धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बाउंड्री पर रन रोकने के लिए डाइव लगाई थी, तो धोनी ने दोबारा ऐसा करने से मना किया. ब्रावो ने कहा कि ओवर खत्म होने के बाद धोनी ने उसने कहा कि ‘चार रन बचाने से ज्यादा जरूरी तुम्हारे चार ओवर हैं.’ धोनी की यह बात सुनकर ड्वेन ब्रावो भी हैरान रह गए.
ब्रावो ने आगे कहा कि ‘इसके बाद, मैंने सर्कल में फील्डिंग करना शुरू कर दिया. ये वह तरीका था जो धोनी अपनाते थे, वह जानते थे कि आप किस काम में अच्छे हैं, और उन्हे सिर्फ उस पर ध्यान देना होता था. वह हमेशा आपको उस काम में ही सबसे अच्छा बनने की प्रेरणा देते थे.’

ब्रावो ने आगे बताया कि धोनी ने उनके पहले ओवर में फील्डिंग के बारे में पूछा. तब ब्रावो ने बताया कि वह क्या चाहते हैं. धोनी ने उस समय ब्रावो पर पूरा भरोसा जताया. ब्रावो ने कहा कि उसके बाद से, हम एक-दूसरे को अलग मां का भाई कहने लगे. उन्होंने मुझे बस मैं जैसा हूं, वैसा ही रहने दिया.

2018 में चैंपियन बनी थी CSK

ब्रावो ने जिस IPL सीजन की घटना का जिक्र किया, उस साल CSK चैंपियन बनी थी. CSK ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और ट्रॉफी अपने नाम की थी. उस मैच में ड्वेन ब्रावो ने 1 विकेट हासिल किया था. ब्रावो ने धोनी की कप्तानी में फ्रेंचाइजी के साथ 2011, 2018, 2021 और 2022 में 4 आईपीएल खिताब जीते. ब्रावो ने IPL 2023 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया. फिर साल 2025 में ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ गए, जहां पर उन्होंने एक मेंटर की भूमिका संभाली.

ड्वेन ब्रावो ने कब लिया संन्यास?

फिलहाल ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान पर खेलते नहीं दिखाई देते हैं. साल 2024 में ही ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था. उनके IPL करियर की बात करें, तो ब्रावो ने 161 IPL मैच खेले. इस दौरान 158 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 183 विकेट चटकाए. IPL में ब्रावो की इकॉनमी 8.39 की रही. इसके अलावा ब्रावो ने IPL में 1,560 रन भी बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST