Live TV
Search
Home > देश > पत्नी का फुफेरे भाई से चल रहा था अफेयर, पति ने पहले बनाया 4 मिनट का वीडियो; फिर मौत को लगाया गले

पत्नी का फुफेरे भाई से चल रहा था अफेयर, पति ने पहले बनाया 4 मिनट का वीडियो; फिर मौत को लगाया गले

UP Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. जिसके बाद पति ने पहले 4 मिनट का वीडियो बनाया और फिर मौत को गले लगा लिया.

Written By:
Last Updated: July 28, 2026 10:01:55 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पारिवारिक झगड़े और मानसिक तनाव के कारण 28 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि अपनी जान देने से पहले उसे लगभग 4 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदार को जिम्मेदार ठहराया. पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.

यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाला इलाके की बताई जा रही है. मरने वाले शख्स पवन राठौर ने अपनी जान देने से पहले मोबाइल कैमरे पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.

वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी और उसकी बुआ का बेटा जिम्मेदार है. इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने टिन शेड की रॉड से नायलॉन की रस्सी बांधी और मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय पवन के माता-पिता घर के बाहर बैठे थे. जब कुछ देर बाद उसके पिता अंदर गए तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ पाया. तो वहीं, दूसरी तरफ पास रखे मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग चल रही थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें –  Karur Stampede: करुड़ हादसे के पीड़ितों से छिनेगी सरकारी नौकरी? विजय सरकार का फैसला हाईकोर्ट ने किया रद्द

मृतक के पिता ने क्या आरोप लगाया?

मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू का फुफेरे भाई से प्रेम संबंध था और इस वजह से उनके बेटे को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था और 9 जुलाई को पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके चली गई थी. तब से पवन तनाव में था.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साले, साली और एक रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और परिवार के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी. आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें – सरकार ने एनर्जी ड्रिंक्स पर कसा शिकंजा! Sting और Red Bull समेत बड़ी कंपनियों को मिला आदेश

MORE NEWS