अल्मोड़ा के सोमेश्वर में भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन से मकान जमींदोज. मलबे में दबकर 3 की मौत, 1 को बचाया गया. SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन से मकान जमींदोज
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील अंतर्गत सकनियाकोट क्षेत्र के वडयूडा गांव में मंगलवार तड़के एक भीषण भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया. पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया, जिसमें दबने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को SDRF और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
घटना की जानकारी देते हुए आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आपातकालीन नंबर 112 के जरिए कंट्रोल रूम को वडयूडा गांव में भूस्खलन और मकान दबने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों पर SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया.
रेस्क्यू टीम जब गांव पहुँची, तब तक मलबे में दबे तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की.
भूस्खलन के बाद गांव के अन्य मकानों पर भी लगातार खतरा बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि आसपास के कई और घर भी इस आपदा के कारण असुरक्षित हो गए हैं. प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जा रही है. आपदा राहत नियमों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि शाम तक प्रभावित परिवार को सौंप दी जाएगी. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…
Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…
Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…