Live TV
Search
Home > देश > Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में कुदरत का तांडव! अल्मोड़ा में भीषण भूस्खलन, 3 जिंदगियां खामोश, 1 को SDRF ने बचाया

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में कुदरत का तांडव! अल्मोड़ा में भीषण भूस्खलन, 3 जिंदगियां खामोश, 1 को SDRF ने बचाया

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन से मकान जमींदोज. मलबे में दबकर 3 की मौत, 1 को बचाया गया. SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

Written By:
Last Updated: 2026-09-01 17:24:27

Mobile Ads 1x1

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील अंतर्गत सकनियाकोट क्षेत्र के वडयूडा गांव में मंगलवार तड़के एक भीषण भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया. पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया, जिसमें दबने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को SDRF और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

तड़के 4 बजे मिला 112 का कॉल, राहत कार्य शुरू

घटना की जानकारी देते हुए आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आपातकालीन नंबर 112 के जरिए कंट्रोल रूम को वडयूडा गांव में भूस्खलन और मकान दबने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों पर SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और राजस्व पुलिस की संयुक्त टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया.

रेस्क्यू टीम जब गांव पहुँची, तब तक मलबे में दबे तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की.

खतरे की जद में आए आसपास के मकान

भूस्खलन के बाद गांव के अन्य मकानों पर भी लगातार खतरा बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि आसपास के कई और घर भी इस आपदा के कारण असुरक्षित हो गए हैं. प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

शाम तक मिलेगी आपदा सहायता राशि

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जा रही है. आपदा राहत नियमों के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि शाम तक प्रभावित परिवार को सौंप दी जाएगी. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

MORE NEWS