<
Categories: देश

Thalapathy Vijay: सोने की अंगूठी से लेकर फ्री गैस तक, ‘थलापति’ विजय ने चला महिला वोटरों पर बड़ा दांव! कर दी वादों की बौछार

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव से पहले 'थलापति' विजय का बड़ा दांव! ₹2500 महीना और सोने की अंगूठी के साथ किए कई बड़े वादे. क्या विजय का ये दांव पलट देगा बाजी? पूरी लिस्ट यहां देखें...

Vijay TVK Promises for Women: तमिलनाडु की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने वाले थलपति विजय अब पूरी तरह चुनावी मोड में हैं. शनिवार को मामल्लापुरम में ‘इंटरनेशनल विमेंस डे’ के मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए वादों का पिटारा खोल दिया. विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) ने साफ कर दिया है कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो महिलाओं की आर्थिक आजादी और सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.

विजय ने ‘अन्नापुरानी सुपर सिक्स स्कीम’ का एलान किया, जिसके तहत हर परिवार को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर सभी महिलाओं को 60 साल की उम्र तक ₹2,500 की मासिक वित्तीय सहायता देने का भी भरोसा दिलाया. बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए उन्होंने ‘कामराजार कालवी उरुथी थिट्टम’ योजना पेश की. इसके तहत हर मां या अभिभावक को सालाना 15,000 की मदद दी जाएगी, ताकि राज्य में ‘जीरो ड्रॉपआउट’ का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘रानी वेलु नाचियार’ यूनिट

सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं, विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कड़े तेवर दिखाए:

  • जीरो टॉलरेंस: महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कोई समझौता नहीं.
  • स्पेशल यूनिट: पुलिस में एक खास ‘रानी वेलु नाचियार’ यूनिट बनाई जाएगी.
  • फास्ट-ट्रैक कोर्ट: मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष अदालतों का गठन.
  • स्मार्ट सुरक्षा: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैनिक बटन और बसों में फ्री सफर की सुविधा.

इतना ही नहीं, घर में नए मेहमान (बच्चे) के आने पर सरकार की ओर से सोने की अंगूठी और बेबी वेलकम किट देने का वादा भी उन्होंने किया है.

पत्नी संगीता से तलाक की कानूनी लड़ाई

एक तरफ जहाँ विजय करोड़ों महिलाओं के भविष्य को संवारने के वादे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी निजी जिंदगी एक नाजुक मोड़ पर है। विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच शादी के 25 साल बाद अलगाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दी है। 1999 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की कानूनी कार्यवाही स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चल रही है. संगीता, जो एक ब्रिटिश नागरिक हैं, उन्होंने कोर्ट से अंतरिम राहत के तौर पर चेन्नई स्थित अपने ससुराल (कैसुरीना ड्राइव) में रहने की अनुमति मांगी है। उन्होंने दलील दी है कि फिलहाल भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

आईपीएल के इतिहास के 3 गुमनाम खिलाड़ी, जिनकी एक पारी बनी यादगार; 2 ने अपनी टीम को जिताई ट्रॉफी

IPL One Hit Wonder: आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ी आए. जिन्होंने भले ही पूरे…

Last Updated: March 28, 2026 15:08:45 IST

Sindhi Kadhi: सोनाक्षी सिन्हा भी हैं इस डिश की दीवानी, ऐसा इसमें क्या है खास? देखें रेसिपी

सिंधी खाने की जब बात आती है तो उसमें सिंधी कढ़ी और साई भाजी का…

Last Updated: March 28, 2026 15:03:14 IST

अच्छी Resale Value पाने के लिए कब बेचें कार? किस समय मिलेगी मनचाही कीमत, क्या है राइट टाइम

इस डील के तहत आप अपनी कार की अच्छी रीसेल वैल्यू पा सकते हैं. अगर…

Last Updated: March 28, 2026 14:47:55 IST

कलयुग की ‘झांसी की रानी’, पत्थरबाजों के सामने ढाल बनकर डटी रही जांबाज मां, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले लेकिन प्रेरणादायक वीडियो में एक…

Last Updated: March 28, 2026 14:43:07 IST

Bengal Election 2026: अमित शाह का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला, 10 प्वाइंट्स में जानें BJP की चार्जशीट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर अब…

Last Updated: March 28, 2026 14:40:03 IST

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच पर बारिश का साया! ओपनिंग मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? पिच रिपोर्ट भी देखें

RCB vs SRH Weather Forecast: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Last Updated: March 28, 2026 14:23:45 IST