Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने टोल टैक्स कम कटने की ट्रिक शेयर की है. ऐसे में अब वो वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है.

Written By:
Published: November 14, 2026 10:28:17 IST
Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का अपना मजा है लेकिन सफर खत्म होने के बाद जब टोल टैक्स का मैसेज मोबाइल पर आता है, तो कई बार जेब को झटका लग जाता है. खासकर उन लोगों के लिए यह खर्च और भी ज्यादा होता है, जिन्हें रोजाना एक ही रास्ते से आना-जाना पड़ता है. ऐसे में अगर कोई टोल का खर्च कम करने का तरीका बता दे, तो लोगों का ध्यान जाना लाजिमी है. इन दिनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक शख्स ने टोल बचाने का अनोखा तरीका बताया है.

ट्रिक ने सबको चौंकाया

वायरल वीडियो में एक शख्स दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपने सफर का अनुभव साझा करता दिखाई देता है. उसका दावा है कि उसने एक्सप्रेसवे से उतरने और फिर कुछ दूरी तय करने के बाद दोबारा हाईवे पर चढ़ने का तरीका अपनाया. वीडियो में वह नैनीताल की ओर जाने वाले रास्ते का जिक्र करता है. शख्स के मुताबिक, ऐसा करने पर टोल सिस्टम में वाहन की एंट्री नए स्थान से दर्ज होती है और टोल की गणना में फर्क आ जाता है. 

समझाया पूरा हिसाब

शख्स ने अपनी बात को समझाने के लिए FASTag बैलेंस का उदाहरण भी दिया. उसके मुताबिक, सफर शुरू करने से पहले उसके FASTag में 246 रुपये थे. बताए गए तरीके से यात्रा करने के बाद बैलेंस घटकर 166 रुपये रह गया यानी कुल 80 रुपये कटे. उसने वापसी के सफर का भी जिक्र किया और दावा किया कि इस बार केवल 20 रुपये टोल के रूप में कटे. इसके बाद FASTag में 126 रुपये बाकी रह गए. इसी गणित के आधार पर वह कम टोल खर्च होने की बात कह रहा है.

कैसे तय होता है टोल?

दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने में मदद करते हैं. वहीं मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) जैसी व्यवस्था के जरिए वाहनों की आवाजाही और टोल गणना की प्रक्रिया आसान बनाई जाती है. ऐसे सिस्टम में वाहन के प्रवेश और निकास से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण होती है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस तरीके को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे टोल सिस्टम की तकनीकी खामी बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इस तरह के दावों पर भरोसा करने से पहले उनकी जांच जरूरी है. कई यूजर्स ने नियमित सफर करने वालों को FASTag के सालाना पास जैसे विकल्पों पर भी विचार करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल फिर बढ़े, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? नए रेट जारी

MORE NEWS