<
Categories: देश

Deep Depression का असर अभी बाकी! कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल

Weather Alert: बीते कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और झारखंड में तेज बारिश देखने को मिल रही है. कई जगहों पर तो भूस्खलन भी हुआ है. ये सब आंध्र प्रदेश के तट से टकराए डीप डिप्रेशन के कारण हो रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Weather Alert: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया डीप डिप्रेशन अब धीरे-धीरे कमजोर होने की ओर बढ़ रहा है. हालांकि इसका असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह मौसम प्रणाली उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएगी. इसके असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हुई है. वहीं पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई हिस्सों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है. कई जगहों पर जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है.

चार राज्यों में बारिश से बिगड़े हालात

  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं और खेतों में जलभराव हुआ. अनाकापल्ली और चोडावरम को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ. विशाखापत्तनम में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.
  • ओडिशा में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 8 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. कई जगह पेड़ गिरने, घरों को नुकसान पहुंचने और सड़कों पर मलबा जमा होने की खबर है. मालिगुड़ा और छतरीपुट के बीच भूस्खलन से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं और कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. नबरंगपुर, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट और रायगढ़ा में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया.
  • झारखंड में दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश हुई. वहीं तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया.
  • पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हुई और बांकुड़ा के कंसाबाती बांध इलाके में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई. कई जगहों पर जलभराव हुआ, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा.

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अगले कुछ समय तक बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है. खासकर कोरापुट, नबरंगपुर और कालाहांडी में भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. 

झारखंड और बंगाल में कैसा रहेगा हाल?

झारखंड में कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. वहीं, पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहने के कारण कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से डीप डिप्रेशन थोड़ा कमजोर हो सकता है और झारखंड व पश्चिम बंगाल में बारिश से राहत मिल सकती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST