<
Categories: मनोरंजन

‘Sorry Qazi…’ बेटी की हरकत देख कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचे Manoj Tiwari, अब सांसद साहब ने मांगी माफी?

Manoj Tiwari Viral Post fact Check: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच विवाद के बीच मनोज तिवारी की कथित माफी वाली पोस्ट वायरल है. हालांकि, यह पोस्ट फेक बताई जा रही है.

Manoj Tiwari Viral Post fact Check: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच लगातार विवाद देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच कई मौकों पर तीखी बहस हुई है. हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में रीति रैप टास्क के दौरान काजी और उदिति के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करती नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. इसी विवाद के बीच सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी.

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

X पर शेयर की जा रही कथित इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया गया कि मनोज तिवारी ने काजी तौकीर से अपनी बेटी रीति के व्यवहार के लिए माफी मांगी है. वायरल पोस्ट में लिखा है, ‘सॉरी, काजी. मेरी बेटी ने आपके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे पूरी तरह से गलत थे.’ पोस्ट में आगे पिता के तौर पर शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांगने की बात कही गई है. इसे देखकर कई यूजर्स को लगा कि मनोज तिवारी ने वास्तव में काजी से माफी मांगी है.

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

वायरल दावा फेक बताया जा रहा है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मनोज तिवारी ने काजी तौकीर और रीति तिवारी के विवाद को लेकर ऐसी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट नहीं की है और न ही काजी से माफी मांगने की पुष्टि की है. वायरल पोस्ट को मनोज तिवारी के नाम से बनाया गया एक फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट बताया जा रहा है. इसलिए इसे वास्तविक बयान मानकर शेयर करना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:  The Paradise Box Office Collection Day 1: ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज, पहले दिन नानी की फिल्म ने कमाए 34.65 करोड़!

बेटी के गेम पर क्या बोले थे मनोज तिवारी?

हालांकि, मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी के बिग बॉस गेम को लेकर पहले प्रतिक्रिया दे चुके हैं. मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान उनसे रीति के गेम को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा था, ‘डर-डरकर देखता हूं.’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था. हालांकि, इस बयान के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि उन्होंने काजी से माफी मांगने वाली कोई पोस्ट की है.

ये भी पढ़ें: कोमल रानी संग गोविंदा के रिश्ते पर अनुपम खेर ने भी तोड़ी चुप्पी, दी एक्टर को बड़ी सलाह; बोले, ‘पर्सनल लाइफ को…’

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST