इंडिया न्यूज, चंडीगढ:
Weather Haryana Update हरियाणा में नौ जनवरी तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी जिलों में आज भी तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने उत्तरी जिलों के लिए बारिश व ओलावृष्टि का जहां Orange Alert जारी किया है वहीं अन्य जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। आठ जनवरी को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ व अरब सागर से नमी वाली हवा और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में नौ जनवरी तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान दिन का तापमान कम होगा और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
प्रदेश में कल दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी तक राज्य में कहीं तेज बारिश के आसार हैं तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
कल प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। हिसार में कल अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। (Weather Haryana Update)
Also Read : Weather North India Update बर्फबारी से फिर गुलजार कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड
Also Read :Weather North India पहाड़ों में भारी बर्फबारी व बारिश की संभावना, तेज हवाओं का भी अनुमान
Connect With Us: Twitter Facebook
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.