<
Categories: देश

दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून की दस्तक, पूर्वोत्तर में तबाही मचाएगी बारिश; जानें कहां आएगा तूफान-गिरेंगे ओले

Today Weather News 12 April 2026: उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ रही है तो दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां दस्तक देने लगी हैं. जहां उत्तर भारत में गर्मी बढ़ रही है तो केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम सुहावना होने वाला है.

Today Weather News 12 April 2026: पिछले करीब एक पखवाड़े से चल रहा गर्मी से राहत का दौर अब समाप्त होने वाला है. इसका इशारा भी मिलने लगा है. पिछले कुछ दिनों ने जहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते सिर्फ पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है तो उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है. एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और गर्मी में तेजी से इजाफा होगा. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में रविवार (12 अप्रैल, 2026) सुबह तेज धूप निकली हुई है. दिन के दौरान हल्की धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक,दिल्ली से लेकर मुंबई तक गर्मी में इजाफा होने वाला है. अगले सप्ताह से तेजी से गर्मी में इजाफा होगा. 

कहां-कहां गर्मी करेगी परेशान?

IMD के ताजा अलर्ट मुताबिक,  उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है, इसके चलते धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी. देश के पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो गुजरात और तटीय शहर मुंबई (महाराष्ट्र) में गर्मी के साथ उमस भी लोगों की परेशान करेगी. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लोगों को गर्मी से मिलने वाली राहत खत्म होने वाली है. आने वाले दिनों में या कहें अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज धूप तो निकलेगी ही, साथ ही अधिकतम पारा तेजी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा.  मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत में बेअसर हो गया है. इसके बाद  दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी होगी. 

कहां-कहां होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ भले ही बेअसर हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में यह एक्टिव है और  इसके चलते पर्वतीय राज उत्तराखंड में  रविवार (12 अप्रैल, 2026) को हल्की बारिश होने के साथ बर्फबारी होने का भी अलर्ट है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने पर्वतीय राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर रहेगा रविवार को बर्फबारी के साथ-साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है.

किन राज्यों में तूफान का है अलर्ट

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी के मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के चलते अगले 24-36 घंटे के दौरान दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है. रविवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में 70 किमी. की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है.  चक्रवाती परिसंचरण के बढ़ने से पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश,  त्रिपुरा के अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं चलने के साथ बारिश का भी अलर्ट है.  दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंशिक तौर पर मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है. यहां पर प्री-मॉनसून के एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Gold Price 12 April: उत्तर प्रदेश में सोना बना टेंशन का कारण! अभी खरीदारी करें या करें इंतजार?

UP Gold Price 12 April: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम…

Last Updated: April 12, 2026 09:42:42 IST

Asha Bhosle controversial songs: आशा भोसले का वो गाना, जिसे टीवी और रेडियो ने कर दिया था बैन, आज भी है हिट

Asha Bhosle Best Song: आशा भोसले का वो गाना जिसे टीवी और रेडियो से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 09:30:59 IST

Gold Rate Today 12 April 2026: घटा या बढ़ा? जानें आपके शहर में आज क्या है सोने का दाम

Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai, 12 April 2026: इस बीच, GoodReturns के डेटा के…

Last Updated: April 12, 2026 09:29:45 IST

Masoom Sharma Controversies: खटोला गाने पर बैन से लेकर लॉरेंस की धमकी तक! इन विवादों में घिर चुके हैं मासूम शर्मा

Masoom Sharma Controversies: एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर! बस इसी…

Last Updated: April 12, 2026 09:10:58 IST

Iran-US Talks: ईरान-अमेरिका में फिर शुरू होगी जंग, दोनों देशों में बातचीत फेल, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ‘पाकिस्तान की वजह से…’

Iran-US Talks in Islamabad: अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत को लेकर US वाइस प्रेसिडेंट जेडी…

Last Updated: April 12, 2026 09:01:47 IST