<
Categories: देश

West Bengal Election 2026: घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें Voter List में अपना नाम, Step by Step यहां जानें तरीका

West Bengal Election 2026|Voter List Me Apna Naam Kaise Check kare: कल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का पहला चरण हैं. ऐसे में वोट डालने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. आइए जानते हैं कि ये कैसे चेक करें और साथ में अपने पोलिंग बूथ और सीरियल नंबर का भी पता करें-

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. 2026 के विधानसभा चुनावों के तहत पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल 2026 यानी कल से होने वाली है. इस दिन राज्य के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नई सरकार के गठन में भागीदारी करेंगे. ऐसे में वोट डालने से पहले ये सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका नाम मतदाता लिस्ट में मौजूद है या नहीं और आपका पोलिंग बूथ कौन सा है.

ऑनलाइन कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम? (How to Check Your Name in Voter List Online)

आज के डिजिटल दौर में वोटर लिस्ट में नाम ढूंढना बेहद आसान हो गया है. पश्चिम बंगाल के मतदाता राज्य के मेन निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट ceowestbengal.nic.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. यहां आप अपने EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) के जरिए या फिर अपना नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर सर्च कर सकते हैं.

इसके अलावा, नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (nvsp.in) भी एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर के मतदाता अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं. ये पोर्टल चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी अपडेटेड लिस्ट को एक ही जगह उपलब्ध कराता है.

पोलिंग बूथ और सीरियल नंबर कैसे पता करें? (How to Check Polling Number)

जब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सर्च करते हैं, तो आपको केवल नाम ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भी मिलती है. इसमें आपका पोलिंग बूथ, पार्ट नंबर और वोटर सीरियल नंबर शामिल होता है.

इसके लिए वेबसाइट पर ‘Search Your Name in Voter List’ सेक्शन में जाएं और अपने जिले व विधानसभा क्षेत्र का चयन करें. ये चीज वोटिंग से पहले पूरी कर लेना बेहतर होता है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऑफलाइन कहां देखें वोटर लिस्ट? (How to Check Your Name in Voter List Offline)

जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाते, उनके लिए ऑफलाइन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. मतदाता अपने क्षेत्र के Electoral Registration Officer (ERO) के कार्यालय या अपने नियमित पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोटर लिस्ट की फिजिकल कॉपी में अपना नाम देख सकते हैं.

इसके अलावा, कुछ ऑफिशियल मोबाइल ऐप्स के माध्यम से भी वोटर लिस्ट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जो सरकार द्वारा समय-समय पर अपडेट किए जाते हैं.

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिले तो क्या करें?

अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। ऐसी स्थिति में आपको अपने क्षेत्र के Booth Level Officer (BLO) या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करना चाहिए.

कई बार नाम हटने का कारण दस्तावेजों की कमी या हाल ही में हुई जांच (SIR) हो सकता है. ऐसे में आप NVSP पोर्टल या Voter Helpline ऐप के जरिए Form 6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन की समय सीमा आपके मतदान चरण के अनुसार ही मान्य होगी.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

10 साल बड़ा शुगर डैडी! अपने ही पति को ये क्या कह गई Akanksha Chamola; बच्चे पर बोली ‘दूध नहीं आएगा…’

Akanksha Chamola Viral Video: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने…

Last Updated: September 13, 2026 09:20:46 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 250 करोड़ पहुंचने वाली है कमाई; विदेशों में मचा रही धूम

Hanuman Ansh Box Office Collection: छठे शनिवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए, जो…

Last Updated: September 13, 2026 09:00:29 IST

BRICS Summit 2026: अमेरिका को BRICS का ‘अल्टीमेटम’! अब टैरिफ पर मनमानी नहीं चलेगी; दिल्ली से ट्रंप को सीधा संदेश

BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS Summit के दौरान सदस्य देशों ने एकतरफा टैरिफ और…

Last Updated: September 13, 2026 08:54:49 IST

Aaj ka Mausam:आसमान से बरसेगी आफत! दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव, 55 KM की रफ्तार से हवाएं; IMD का बड़ा अलर्ट

Weather Today 13 September: इंडिया मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज, 13 सितंबर, 2026 को दिल्ली…

Last Updated: September 13, 2026 08:23:20 IST