West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. 2026 के विधानसभा चुनावों के तहत पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल 2026 यानी कल से होने वाली है. इस दिन राज्य के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नई सरकार के गठन में भागीदारी करेंगे. ऐसे में वोट डालने से पहले ये सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आपका नाम मतदाता लिस्ट में मौजूद है या नहीं और आपका पोलिंग बूथ कौन सा है.
ऑनलाइन कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम? (How to Check Your Name in Voter List Online)
आज के डिजिटल दौर में वोटर लिस्ट में नाम ढूंढना बेहद आसान हो गया है. पश्चिम बंगाल के मतदाता राज्य के मेन निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट ceowestbengal.nic.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. यहां आप अपने EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) के जरिए या फिर अपना नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर सर्च कर सकते हैं.
इसके अलावा, नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (nvsp.in) भी एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर के मतदाता अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं. ये पोर्टल चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी अपडेटेड लिस्ट को एक ही जगह उपलब्ध कराता है.
पोलिंग बूथ और सीरियल नंबर कैसे पता करें? (How to Check Polling Number)
जब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सर्च करते हैं, तो आपको केवल नाम ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भी मिलती है. इसमें आपका पोलिंग बूथ, पार्ट नंबर और वोटर सीरियल नंबर शामिल होता है.
इसके लिए वेबसाइट पर ‘Search Your Name in Voter List’ सेक्शन में जाएं और अपने जिले व विधानसभा क्षेत्र का चयन करें. ये चीज वोटिंग से पहले पूरी कर लेना बेहतर होता है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
ऑफलाइन कहां देखें वोटर लिस्ट? (How to Check Your Name in Voter List Offline)
जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाते, उनके लिए ऑफलाइन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. मतदाता अपने क्षेत्र के Electoral Registration Officer (ERO) के कार्यालय या अपने नियमित पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोटर लिस्ट की फिजिकल कॉपी में अपना नाम देख सकते हैं.
इसके अलावा, कुछ ऑफिशियल मोबाइल ऐप्स के माध्यम से भी वोटर लिस्ट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जो सरकार द्वारा समय-समय पर अपडेट किए जाते हैं.
अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिले तो क्या करें?
अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। ऐसी स्थिति में आपको अपने क्षेत्र के Booth Level Officer (BLO) या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करना चाहिए.
कई बार नाम हटने का कारण दस्तावेजों की कमी या हाल ही में हुई जांच (SIR) हो सकता है. ऐसे में आप NVSP पोर्टल या Voter Helpline ऐप के जरिए Form 6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन की समय सीमा आपके मतदान चरण के अनुसार ही मान्य होगी.