<
Categories: देश

West Bengal Election 2026 Updates: मुर्शिदाबाद में भाजपा उम्मीदवार की पिटाई, 152 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 62% मतदान

West Bengal Assembly Election 2026 Voting Updates: पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है. 152 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 62 प्रतिशत से अधिक की वोटिंग हो चुकी है.

West Bengal Assembly Election 2026 Voting Updates: पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान जारी है. राज्य में बंपर वोटिंग हो रही है. गुरुवार दोपहर दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत वोटिंग हुई. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड टूट भी सकता है. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 85 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

संभावित रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की कई वारदात हुआ है. मुर्शिदाबाद में भाजपा उम्मीदवार को दौड़ा-दौड़ा पीटा गया है. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ी गई है.

भिड़े टीएमसी -AUJP कार्यकर्ता

वहीं, मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ दी गई. इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया. यह भी जानकारी सामने आई है कि भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की जमकर पिटाई की गई. उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. 

कई जगहों पर वोटिंग मशीन खराबी की शिकायत

उधर, बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने फोन पर एक चुनाव अधिकारी से बात की और उनसे मतदान केंद्र पर EVM में आई खराबी को ठीक करने का आग्रह किया.

लोगों को हुई दिक्कत: अधीर रंजन

उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 141 पर EVM ठीक से काम नहीं कर रही है. इसकी वजह से धूप में खड़े आम मतदाताओं को बिना वोट डाले ही घर लौटना पड़ रहा है. इस स्थिति से कैसे निपटना है? यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है. इस समय आपका हस्तक्षेप बेहद ज़रूरी है.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST