West Bengal Assembly Election 2026 Voting Updates: पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान जारी है. राज्य में बंपर वोटिंग हो रही है. गुरुवार दोपहर दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत वोटिंग हुई. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड टूट भी सकता है. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 85 प्रतिशत मतदान हुआ था.
संभावित रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की कई वारदात हुआ है. मुर्शिदाबाद में भाजपा उम्मीदवार को दौड़ा-दौड़ा पीटा गया है. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ी गई है.
भिड़े टीएमसी -AUJP कार्यकर्ता
वहीं, मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ दी गई. इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया. यह भी जानकारी सामने आई है कि भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की जमकर पिटाई की गई. उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया.
कई जगहों पर वोटिंग मशीन खराबी की शिकायत
उधर, बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने फोन पर एक चुनाव अधिकारी से बात की और उनसे मतदान केंद्र पर EVM में आई खराबी को ठीक करने का आग्रह किया.
लोगों को हुई दिक्कत: अधीर रंजन
उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 141 पर EVM ठीक से काम नहीं कर रही है. इसकी वजह से धूप में खड़े आम मतदाताओं को बिना वोट डाले ही घर लौटना पड़ रहा है. इस स्थिति से कैसे निपटना है? यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है. इस समय आपका हस्तक्षेप बेहद ज़रूरी है.