West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. साथ ही सीएम ममता बनर्जी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
अमित शाह ने पिछले 15 वर्षों का ममता सरकार का काला चिट्ठा बताया
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है. शनिवार (28 मार्च, 2026) को केंद्रीय मंत्री ने एक पत्रकार वार्ता करके पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल के खिलाफ पार्टी के आरोपों का ब्योरा दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से भय, डर भ्रष्टाचार की सरकार है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ यह बंगाल की जनता की चार्जशीट है.
अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ बंद हो गई है, जबकि बंगाल से ही घुसपैठ हो रही है. पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी है. चार्जशीट को अमित शाह ने पिछले 15 वर्षों का ममता सरकार का काला चिट्ठा बताया. उन्होंने कहा कि सफेदपोश सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं. ममता सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को प्रोटेक्शन मिल रहा है और कट मनी आम बात हो चुकी है. आलम यह है कि पश्चिम बंगाल की जनता खुद कह रही है कि इससे तो कम्युनिस्ट ही अच्छे थे.
अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी का 17 प्रतिशत वोट था और 2021 में वोट 41 फीसदी पर पहुंचा. इसके बाद 2024 में 39 प्रतिशत वोट हुआ.उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल की मुक्ति का चुनाव है. यह चुनाव अपने ही देश ने माइनॉरिटी बनने का डर महिलाओं की सुरक्षा का है. साथ ही कहा कि यह चुनाव अपनी जान जाने के डर से आज़ाद होने का चुनाव है. अमित शाह ने ममता सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि यह चुनाव प्रॉपर्टी और पक्का घर मिलने की उम्मीद का है. युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद का चुनाव है. घुसपैठ से बचाव की उम्मीद का चुनाव भी है.
उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार आएगी. राज्य सरकार पर हमला बोलते हुआ कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है. कभी पैर तुड़वा लेती हैं तो कभी सिर पर पट्टी बांध लेती है तो कभी चुनाव आयोग को गाली देती हैं. SIR का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि पूरे देश में यह हुआ. केरल,तमिलनाडु में सब जगह हुआ और कहीं भी चुनाव आयोग को इतनी मशक्कत नहीं करना पड़ी. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को एक-एक को चुन चुनकर बाहर निकाल देंगे.
बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणापत्र की तैयारियां चल रही हैं. इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। घोषणापत्र जारी करने के लिए 5 अप्रैल की तारीख पर विचार किया जा रहा है. इसके पश्चिम बंगाल में विकास, बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन, कानून व्यवस्था और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
Dhoni Replacement: एमएस धोनी कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. धोनी की पिंडली (काफ) में…
Interview Gone Wild: एक Reddit पोस्ट में, CEO ने बताया कि कैसे एक सीनियर एकेडमिक,…
Amrit Bharat Express: बिना AC के भी लग्जरी का अहसास! अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधाओं…
IPL Cheerleaders salary: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में खिलाड़ी और कप्तान ही नहीं,…
Women Supporters Kiss CM Himanta: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को…
UGC Fake University: राजस्थान में पढ़ाई या एडमिशन की सोच रहे छात्रों के लिए जरूरी…