<
Categories: देश

कौन है आकाशदीप करज सिंह? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्या था आरोप, कोर्ट ने किस आधार पर दी जमानत

Baba Siddique Murder Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले के आरोपी आकाशदीप करज सिंह को जमानत मंजूर की है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी 21 वर्षीय आकाशदीप करज सिंह को जमानत दे दी. उनपर पूर्व एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप था. इस मामले में जमानत पर रिहा होने वाले पहले आरोपी बन गए हैं.

कोर्ट ने क्या कहा?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आकाशदीप करज सिंह को  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की हत्या के मामले में जमानत दे दी है. हालांकि,  यह फैसला सुनाते हुए कड़ी शर्तें लगाई हैं. उन्हें महाराष्ट्र में ही रहने, हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिर होने, स्थानीय जमानतदार पेश करने और अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, निचली अदालत की अनुमति के बिना वे राज्य छोड़कर नहीं जा सकते.

कौन हैं आकाशदीप करज सिंह?

मुंबई क्राइम ब्रांच और पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के संयुक्त अभियान में पंजाब के फाजिल्का जिले से 21 वर्षीय आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार होने वाले 24वें आरोपी थे. आपको बता दें कि अब तक हत्या के सिलसिले में 27 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है. तीन बार विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच अभी जारी है.

आकाशदीप करज सिंह पर क्या थे आरोप?

जांच एजेंसियों का कहना था कि आकाशदीप, शूटरों और बिश्नोई गैंग के लोगों के बीच तालमेल बनाने का काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था. वहीं, आकाशदीप की तरफ से पेश वकीलों ने कहा कि उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है. उन्होंने दलील दी कि सिर्फ एक आरोपी के साथ उसकी कॉल डिटेल का जिक्र है, वह भी हत्या से काफी पहले की, जिससे इस मामले से सीधा संबंध साबित नहीं होता.

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति नीला गोखले की अध्यक्षता वाली पीठ ने अभियोजन पक्ष से साफ पूछा कि आकाशदीप की भूमिका क्या थी और उसके खिलाफ क्या पुख्ता सबूत हैं? सभी कागजात और दलीलें देखने के बाद कोर्ट ने माना कि फिलहाल आकाशदीप को जमानत देने से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसी आधार पर कोर्ट ने आकाशदीप को जमानत दे दी.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए मासूम शर्मा, माइक पर ही दे डाली गालियां, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने…

Last Updated: April 12, 2026 07:03:51 IST

UP Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अलर्ट! यूपी के इन शहरों में जेब पर पड़ेगा ज्यादा असर

Petrol-Diesel Price UP: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी उतार चढ़ाव तेजी से जारी है.…

Last Updated: April 12, 2026 06:57:06 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST