<

Bank Holiday in March 2026: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे Bank, जानें किन-किन राज्यों में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ में बंद रहने की बात की जा रही है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो कर लें नहीं तो होली के अलावा भी कुछ दिन बैंक बंद रहने की उम्मीद है.

Bank Holiday in March 2026: मार्च का महीना शुरु हो चुका है और लोग होली के लिए जमकर तैयारियों में जुटे हैं. अगर आप मार्च के शुरुआती सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई काम कराने की सोच रहे हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, इन दिनों बैंक की छुट्टी चल रही है. पिछले कुछ समय से होली पर बैंक बंद को लेकर लोग तमाम सवाल कर रहे थे, लेकिन अब RBI ने बैंक बंद रहने की तारीख की घोषणा की है. हालांकि, बैंक बंद रहने की घोषणा सभी राज्यों के लिए नहीं हैं.

कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ में बंद रहने की बात की जा रही है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो कर लें नहीं तो होली के अलावा भी कुछ दिन बैंक बंद रहने की उम्मीद है. 

होली के आस-पास कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के आस-पास इस बार बैंक की लंबी छुट्टी हो रही है. 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार था, जिससे बैंक बंद रहा था. इसके बाद 1 फरवरी को रविवार था, जिससे बैंक बंद रहा. वहीं, 2 मार्च को होलिका दहन या त्योहार के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने की बात की जा रही है. यानि आज कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं.  वहीं, 3 मार्च को होली/धुलंडी के चलते कुछ शहरों जैसे कोलकाता, पटना, रांची, देहरादून, दिल्ली आदि जैसे शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, 4 मार्च को देशभर में पूरे उत्साह से होली का त्योहार मनाया जाना है, जिससो 4 को भी कुछ शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं. 

मार्च में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

होली के अलावा 13 मार्च यानि शुक्रवार को Chapchar Kut मनाया जा रहा है, जिससे कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टी रह सकती है. 17 मार्च को Shab-i-Qadr मनाया जाना है, जिससे जम्मू और कश्मीर में छुट्टी रह सकती है. 19 मार्च गको गुड़ी पड़वा/उगादी मनाया जाना है, जिससे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में छुट्टी रह सकती है. वहीं, 20 मार्च को ईद-उल-फितर है, जिससे श्रीनगर, जम्मू और केरल में छुट्टी रह सकती है.

इन दिनों भी बंद रहेगी बैंक

21 मार्च को ईद-उल-फितर/सरहुल जिससे कुछ शहरों में छुट्टी की बात कही जा रही है. 26-27 मार्च को राम नवमी है, जिससे मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता आदि में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, 31 मार्च को महावीर जयंती है, जिसके चलते अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई आदि में बैंक बंद रह सकते हैं. वहीं, मार्च में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार है, जिससे बैंक बंद रहेंगी.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST