<
Categories: देश

कौन हैं हरिवंश जो कभी थे नीतीश के करीबी, फिर कैसे हो गए ‘बेगाने’, क्या अब अगल-बगल बैठेंगे

Harivansh Rajya Sabha Member of Parliament: हरिवंश को नीतीश कुमार ही राज्यसभा में लेकर आए. एक दौर में दोनों की खूब बनती थी, लेकिन फिर बिगड़ गई.

Harivansh Rajya Sabha Member of Parliament : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा अकेले नहीं पहुंच रहे बल्कि उनके साथ करीबी हरिवंश की वापसी उच्च सदन में हो रही है. हरिवंश को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. इसके बाद बतौर राज्यसभा सांसद उनका यह कार्यकाल अब वर्ष 2032 तक रहेगा. एक दौर में पेशे से पत्रकार रहे नीतीश कुमार के करीबी हरिवंश वर्ष 2018 में उपसभापति बने. इसके बाद से लगातार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं. राज्‍यसभा के उपसभापत‍ि हरिवंश एक बार फिर राज्‍यसभा के लिए नामित कर लिए गए हैं. गृह मंत्रालय के गजट में इसका घोषणा भी कर दी गई है.  

गृह मंत्रालय के गजट के अनुसार, एक सांसद की सेवानिवृत्ति‍ के बाद खाली हुई सीट पर राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उन्‍हें राज्यसभा मनोनीत किया है. उनका कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 को ही समाप्‍त हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खासतौर से हरिवंश की तारीफ भी की थी. एक दौर में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हरिवंश वर्ष 2014 में पहली बार राज्‍यसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए थे. 

12 साल तक की सेवा

वर्ष 2014 में राज्यसभा में चुने जाने के बाद 9 अगस्‍त, 2018 को हरिवंश राज्‍यसभा के उपसभापत‍ि बनाए गए. इसके बाद 14 सितंबर, 2020 को राज्‍यसभा के उपसभापति‍ निर्वाचित हुए थे. ताजा मनोनीत होने के बाद उनका कार्यकाल 2032 तक रहेगा.

JDU ने नहीं बनाया इस बार उम्मीदवार

कुछ महीने पहले बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में हरिवंश को जनता दल युनाइटेड ने हरिवंश को उम्मीदवार नहीं बनाया था.  इस बार राज्‍यसभा चुनाव के समय उनका नाम उम्‍मीदवारों की सूची में नहीं था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनका अंत‍िम कार्यकाल होगा, लेकिन अब कयासों पर विराम लग चुका है.

कौन हैं हरवंश

एक दौर में बिहार के दिग्गज पत्रकार रहे हरिवंश नारायण सिंह दरअसल हरिवंश नाम से चर्चित हैं. उत्‍तर प्रदेश के बलिया में 30 जून, 1956 के जन्‍में  हरिवंश की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक और पत्रकारिता की पढ़ाई की है.   

सरकारी नौकरी छोड़ बने पत्रकार

हरिवंश ने 1981-84 यानी तीन साल तक हैदराबाद और पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की. वह चर्चा में ज्यादा तब आए जब विपक्ष के बहिष्कार के बावजूद हरिवंश ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की थी. हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरिवंश बाबू भी कहते हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST