LPG e-KYC घर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. चलिए जानते हैं LPG e-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में.
LPG Gas: देश में चल रहे एलपीजी संकट के बीच सरकार ने रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक सूचना जारी की है. दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपनी e-KYC पूरी करने के लिए कहा है. सरकार का मकसत इलेक्ट्रॉनिक KYC कराकर यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सही उपभोक्ताओं द्वारा ही किया जा रहा है या नहीं. इससे फर्जी लोगों पर लगाम कसी जा सकती है.
LPG e-KYC घर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. चलिए जानते हैं LPG e-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में.
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी संकट को लेकर सरकार ने ई-केवाईसी कराने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि सिलेंडर बांटने की प्रणाली को और ज्यादा ट्रंसपेरेंट यानि पारदर्शी बनाया जा सके. इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि गैस वितरण सही उपभोक्ताओं तक हो रहा है या नहीं. इस तरह की डिजिटल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए सही उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी मिल पाएगी.
जानकारों के मुताबिक अगर आप अपने एलपीजी की e-KYC करा लेते हैं तो इससे गैस बुकिंग प्रक्रिया आसान हो सकती है और आपकी गैस जल्दी बुक हो सकती है. इससे आपको सिलेंडर सही समय पर मिल सकता है. e-KYC नहीं कराने पर गैस बुक होने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और कई बार एजेंसियां आपकी बुकिंग को कैंसल भी कर सकती हैं.
एलपीजी की e-KYC कराने के लिए आप www.pmuy.gov.in पर जा सकते हैं. इसके बाद इंडियन ऑयल के लिए IndianOil ONE या फिर भारत पेट्रोलियम के लिए HelloBPCL for Business और एचपी गैस के लिए HP PAY ऐप पर जाकर एलपीजी रजिस्टर्ड मोबाइल को दर्ज करना है. इसके साथ ही साथ आपको Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करना है और ऐप पर आपको कैमरा ऑन करके अपना फेस स्कैन करना है.
RCB vs CSK: 5 अप्रैल को बेंगुलरु के चिन्नास्वामी में आरसीबी बनाम सीएसके का महामुकाबला…
Job Leave for Passion: आज के समय में जहां लोग सुरक्षित नौकरी के पीछे भागते हैं,…
UP Gold Silver Price 5 April:लखनऊ, मेरठ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद समेत राज्य के बड़े…
Who Is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने…
Gold Price Today 5 April: आज 5 अप्रैल की कीमत की बात करें तो राजधानी…
MPBSE MP Board Result 2026 Date & Time: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी…