होम / Winter Vacation: बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली समेत इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी, जानें कितने दिनों का होगा शीतकालीन अवकाश

Winter Vacation: बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली समेत इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी, जानें कितने दिनों का होगा शीतकालीन अवकाश

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 27, 2023, 9:40 pm IST
ADVERTISEMENT
Winter Vacation: बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली समेत इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी, जानें कितने दिनों का होगा शीतकालीन अवकाश

India News (इंडिया न्यूज), Winter Vacation: देश के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है। ठंड के साथ कोहरा भी छाया हुआ है। जिसे देखते हुए कई राज्यों में ठंड की छुट्टी शुरु होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर के बीच कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। शीत लहर के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारतीय राज्यों ने 2023 की शीतकालीन छुट्टियों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जबकि राजस्थान, झारखंड, जम्मू में स्कूल पहले से ही बंद हैं। दिल्ली, हरियाणा में शीतकालीन छुट्टियां जनवरी से शुरू होने वाली हैं।

दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 2023-24

दिल्ली में शीतकालीन छुट्टियां 1 से 6 जनवरी, 2024 तक शुरू होंगी। प्रदूषण के कारण नवंबर में स्कूल बंद होने के कारण दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश की अवधि कम कर दी है।

शीतकालीन अवकाश 2023: राज्यवार अवकाश सूची

  • उत्तर प्रदेश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2024
  • दिल्ली 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक
  • पंजाब 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023
  • हरियाणा 1 से 15 जनवरी 2024
  • राजस्थान 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2024
  • झारखंड 26 से 31 दिसंबर, 2023
  • जम्मू कक्षा 8वीं तक- 11 दिसंबर से 29 फरवरी, कक्षा 9 से 12- 18 दिसंबर से 29 फरवरी

बता दें कि मौसम के मुताबिक छुट्टीयों के तिथियों में बदलाव संभव है। Winter Vacation के साथ जनवरी में स्कूल क्रमश 14, 15, 17, 25 जनवरी और गणतंत्र दिवस जैसे लोहड़ी, पोंगल, गुरु गोविंद सिंह जयंती, हजरत अली का जन्मदिन और गणतंत्र दिवस पर बंद रहेंगे।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT