पेरू की राजधानी लीमा में स्थित हुआका हुआल्लामर्का में एक ममी मिली है, जो 2200 साल पुरानी है. इस 2200 साल पुरानी 'लंबा बालों वाली ममी' ने इतिहासकारों को भी हैरान कर दिया है.
Mystery of Lady with Long Hair: सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट के आर्कियो-हिस्ट्रीज नाम के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट ने दुनियाभर के लोगों को अचंभे में डाल दिया है. ये फोटो एक प्राचीन ममी की है, जो 2200 साल पुरानी है. इस ममी के बाल आज भी सुरक्षित और लंबे हैं. सदियों पुरानी इस खोज ने आम लोगों ही नहीं इतिहासकारों को भी अचंभे में डाल दिया है. ये खोज रोमांचक होने के साथ ही प्राचीन सभ्यताओं के रहस्यों को बी उजागर करती है.
बता दें कि ये ममी पेरू की राजधानी लीमा के सैन इसिड्रो इलाके में स्थित हुआका हुआल्लामर्का नाम के पुरातात्विक स्थल से मिली. कहा जा रहा है कि ये ममी लगभग 2200 साल पुरानी है. इतने लंबे समय बाद बी बालों का इतना सुरक्षित रहना वैज्ञानिकों के लिए हैरानी की बात है.
जानकारी के अनुसार, मौत के समय इस महिला की उम्र लगभग 23 साल रही होगी. उसके काले, घने और लंबे बाल थे. जो आज भी ममी के शरीर के चारों ओर लिपटे हुए हैं. ये ममी अपने आप में ही अचंभा है. इसकी वजह ये है कि पुराने समय में बालों को शक्ति और पहचान का प्रतीक माना जाता था. ममी के हाथों की कोमलता और उसे दफनाने के तरीके से लगता है कि वह महिला किसी उच्च सामाजिक वर्ग से थी.
विशेषज्ञों की मानें तो, महिला संभवत: किसी शाही परिवार या कुलीन वर्ग से रही होगी. जिस तरह से सम्मान और सावधानी से उसका अंतिम संस्कार किया गया, वो दिखाता है कि ये महिला बेहद खास रही होगी. इस खोज में सबसे डरावना ये है कि कुछ रिसर्चर्स का मानना है कि महिला को जिंदा दफनाया गया होगा. प्राचीन पेरू की संस्कृतियों में धार्मिक अनुष्ठानों या बलि के रूप में ये प्रचलित प्रथा थी.
हालांकि इसका पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन जिस स्थिति में ममी मिली है, उससे ये संभावना और मजबूत होती है. हुआका हुआल्लामर्का लीमा संस्कृति को समझने का एक अहम केंद्र है. इससे पता चलता है कि आधुनिक शहरों के नीचे बहुत गहरे रहस्य छिपे हुए हैं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…