<
Categories: विदेश

Gaza Peace Submit के बाद Trump ने हमास को दिया अल्टीमेटम, कहा- ‘नहीं माना तो अंजाम भुगतेगा’

US Warning to Hamas: गाजा शांति प्रस्ताव के अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी दी है. आइए जानें पूरी खबर के बारे में.

Donald Trump Warning to Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति प्रस्ताव पेश होने के अगले ही दिन हमास को सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अगर आतंकवादी संगठन हमास हथियार नहीं छोड़ता है, तो अमेरिका हरसंभव कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा.

गाजा प्रस्ताव के बाद हमास को मिली चेतावनी

यह बयान तब आया जब ट्रंप से सवाल किया गया कि यदि गाजा शांति प्रस्ताव में हमास ने हथियार छोड़ने का वादा नहीं निभाया तो अमेरिका क्या कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि हमास को हथियार छोड़ने होंगे, और अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो हम इसे छुड़वा देंगे.  उन्होंने इस दौरान कहा कि हमास ने उनके करीबी सहयोगियों को बताया था कि वह हथियार छोड़ देंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका सख्ती से निपटेगा और इसमें हिंसक कदम भी शामिल हो सकते हैं.

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने हमास से सीधे बातचीत की है और उनसे कहा कि आप हथियार छोड़ने जा रहे हैं.  उन्होंने बताया कि हमास ने उनसे कहा था कि वे अपने सारे हथियार खत्म कर देंगे. लेकिन ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका हरसंभव कार्रवाई करने को तैयार है.

शुक्रवार को हुआ गाजा में सीजफायर लागू

गौरतलब है कि इस प्रक्रिया में ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर और मिडल ईस्ट मामलों के अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ भी शामिल हैं. विटकॉफ और कुशनर ने ट्रंप की मंजूरी से शर्म अल-शेख में हमास के शीर्ष नेताओं से बातचीत की थी. इस अमेरिकी दखल के बाद शुक्रवार से गाजा में सीजफायर लागू हुआ. इसके तहत हमास और इजरायल दोनों ओर से हमलों का सिलसिला रुका है. शांति प्रक्रिया के तहत हमास ने इजरायल के 20 बंधकों को रिहा किया और इजरायल ने भी सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दिया.

हालांकि, रिहाई के दौरान चिंता भी जताई जा रही है. बंधकों को रिसीव करने के दौरान हमास के लड़ाके भी पहुंचे और उन्होंने हथियार लहराते हुए जीत का जश्न मनाया और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की. इससे शांति प्रक्रिया की स्थायित्व पर सवाल उठ रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि हमास कहीं फिर से सक्रिय न हो जाए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST