Peru Oldest City: पुरातत्वविदों ने पेरू की सुपे घाटी में पेनिको नामक 3,800 साल पुराना शहर खोजा है. यह कैरल सभ्यता का हिस्सा था और अमेरिकी इतिहास को एक नई दिशा देगा.
pero oldest city
America News: अमेरिका एक ऐसा देश है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है. इस देश में लगातार किसी न किसी चीज को लेकर शोध चलता रहता है. लेकिन इस शोध ने कुछ ऐसी खोज की जो काफी हैरान कर देने वाली है. दरअसल, पुरातत्वविदों ने पेरू की सुपे घाटी में 3,800 साल पुराने पेनिको शहर की खोज की है. ऐसा कहा जाता है कि यी पेरू की प्राचीन कैरल सभ्यता का एक अहम हिस्सा है. इस खोज का श्रेय पेरू की प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. रूथ शेडी को जाता है, जिन्होंने जुलाई 2025 में इसे दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खोज अमेरिकी महाद्वीप के बारे में पुरानी मान्यताओं को चुनौती देती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक यह माना जा रहा था कि अमेरिकी सभ्यता की शुरुआत एज़्टेक, माया और इंका सभ्यताओं से हुई थी, लेकिन कैरल सभ्यता से पता चलता है कि इनसे हज़ारों साल पहले ही इसकी शुरुआत हो गई है.
खास बात ये है कि पेनिको स्थल पर 18 संरचनाएँ मिली हैं, जिनमें मंदिर और आवासीय परिसर भी शामिल हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि कैरल लोग जलवायु संबंधी आपदाओं का सामना करने में सक्षम थे. कैरल सभ्यता लगभग 5,000 साल पहले मेसोपोटामिया और मिस्र की प्रारंभिक सभ्यताओं के साथ विकसित हुई थी. ऐसा कहा जाता है कि पेनिको शहर में लगभग 3,000 लोग रहते थे. इसके आसपास कई छोटे-छोटे गांव भी बसे हुए थे. सुपे घाटी की स्थिति इसे प्रशांत तट, एंडियन घाटियों और अमेज़न क्षेत्र से जोड़ती थी, जिससे व्यापार और सांस्कृतिक नेटवर्क का विकास हुआ.
काराल समाज का जीवन समृद्ध और विविधतापूर्ण था. यहाँ कपास, शकरकंद, फल, स्क्वैश और मिर्च उगाई जाती थी. व्यापार में पहाड़ों से खनिज लाना और वस्तुओं का आदान-प्रदान शामिल था. लोग गिलहरी और बंदर जैसे पालतू जानवर भी रखते थे. काराल सभ्यता की वास्तुकला भूकंपरोधी थी. यहाँ निर्मित रंगशालाएँ विशेष थीं, जहाँ बड़े-बड़े समारोह आयोजित किए जाते थे. उत्खनन में 32 बाँसुरी मिली हैं, जो पेलिकन की हड्डियों से बनी थीं. इनका उपयोग धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में किया जाता था.
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…