India News(इंडिया न्यूज),America: देश दुनिया की खबर में आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे शक्तिस्पर्ध देश मेसे एक रूस अमेरिका के बारे में। जहां उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग इन दिनों रूस के दौरे पर है।जहां बुधवार को रूस में उनका औपचारिक स्वागत भी किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, बीते चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। वहीं इस यात्रा का सबसे मुख्य पहलू पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमती को माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, रूस और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले हथियारों के समझौते से पहले अमेरिका गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा है। जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने क्रोध में आकर एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बिक्री में दलाली करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने पहले ही कई कार्रवाई की है। अगर जरूरी हुआ तो हम आगे भी अतिरिक्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। इसके साथ हीं मैथ्यू कहते है कि, यह परेशान करने वाली बात है कि रूस और उत्तर कोरिया सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इस दौरे से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने ये पहले ही जानकारी दी थी कि, पुतिन और किम जोंग जल्द ही हथियार सौदे पर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में मुलाकात करने वाले हैं। वहीं बात अगर रिपोर्ट्स की करें तो रिपोर्ट अनुसार, उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध में हथियार सप्लाई कर सकता है। उत्तर कोरिया भी इस डील को लेकर उत्सुक है।
यही वजह है कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, जो आमतौर पर देश से बाहर नहीं जाते हैं, वह रूस के दौरे पर हैं। बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन आज एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है। यहां उनका स्वागत किया गया। रूस दौरे पर किम जोंग उन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.