<
Categories: विदेश

1971 में जिस पार्टी ने बांग्लादेश के साथ की थी गद्दारी, उसी को चुनाव में जीताना चाहता है पाकिस्तान; लगातार कर रहा है ये काम

जमात ने हाल ही में छात्रों के संगठन NCP (नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी) समेत 9 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है. बता दें कि जमात ए इस्लामी पार्टी वही पार्टी है जो बांग्लादेश की अजादी के खिलाफ थी.

Bangladesh Election: छात्र नेता उस्मान हादी के मौत के बैद से पूरे बांग्लादेश में हिंसा जारी है. लोग सड़को पर उतर गए हैं. वहीं देश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होने वाले हैं. शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग इन चुनावों में भाग नहीं ले सकती है. क्योंकि सरकार ने पार्टी की गतिविधियों पर रोक लगा दिया है. और उसका पंजीकरण रद्द कर दिया है. इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अगामी चुनाव में बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

9 पार्टियों के साथ गठबंधन

बता दें कि जमात ने हाल ही में छात्रों के संगठन NCP (नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी) समेत 9 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है. बता दें कि जमात ए इस्लामी पार्टी वही पार्टी है जो बांग्लादेश की अजादी के खिलाफ थी.

जमात ने 1971 में तब के पूर्वी पाकिस्तान के सेना की मदद की थी. जमात ने बलात्कार और हिंदुओं की हत्याओं में पाकिस्तानी सेना की मदद भी की थी. वहीं बाद में इस पार्टी के कई नेताओं को युद्ध अपराधों के लिए दोषी भी ठहराया गया. वहीं कुछ लोगों को तो फांसी तक दे दी गई थी. अस सवाल ये उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की सरकार बनाना चाहता है? 

17 साल बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दौरा

तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे का सच क्या है. बता दें कि पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने 23 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचे. वो दो दिन के दौरे पर यहां बांग्लादेश पहुंचे थे. ये किसी भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का 17 साल बाद बांग्लादेश का दौरा था. इस दौरे के दौरान जमात-ए-इस्लामी के डेलिगेशन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की. ये मुलाकात यहीं नहीं रुकी इसके बाद इशाक ने जामत के मुखिया अमीर शफीकुर रहमान से उनके अवास पर मुलाकात की जो ढाका में है. बता दें कि रहमान ने हाल ही में दिल की सर्जरी कराई थी.

राजदूत इमरान हैदर ने किया मुलाकात

इशाक डार के बाद पाकिस्तान के राजदूत इमरान हैदर ने सितंबर में शफीकुर रहमान से मुलाकात की. यह मुलाकात जमात चीफ के ऑफिस में हुई. मुलाकात के बाद जमात के नेता सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. बता दें कि जमात-ए-इस्लामी साल 2001 से 2006 के बीच बीएनपी के साथ गठबंधन में भी रह चुकी है. वहीं पाकिस्तानी हाई कमिश्नर इमरान हैदर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात की थी. ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST